बाइक

Vespa ने लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर, फीचर्स और पॉवर भी है कमाल

vespa ने लॉन्च किया नया स्कूटर कीमत है बेहद कम
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2019, 12:42 PM IST
vespa
Vespa ने लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर, फीचर्स और पॉवर भी है कमाल

नई दिल्ली: स्कूटर्स की दुनिया में Vespa का नाम काफी पापुलर है अब Piaggio ने भारत में नया स्कूटर vespa urban club 125 लॉन्च किया है। इसे कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर है । दिल्ली में इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 73,733 रुपये है।

फीचर्स- फीचर्स की बात करें, तो इस स्कूटर में कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) से लैस है। इसके अलावा मिरर्स, ग्रैब रेल, ब्रेक लीवर और व्हील्स पर ब्लैक फिनिश दिया गया है। इसमें Piaggio का मोबाइल कनेक्टिविटी फीचर इंस्टॉल अलग से इंस्टाल किया जा सकता है, जिससे इस स्कूटर के फीचर्स को ऑपरेट और कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है। vespa urban club 125 में 10-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स हैं। दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

4 कलर्स में लॉन्च होगा ये स्कूटर- ये स्कूटर चार कलर ऑप्शन मेंं मिलेगा।

इंजन- vespa urban club 125 स्कूटर में 125cc, सिंगल-सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,250 rpm पर 9.5 bhp का पावर और 6,250 rpm पर 9.9 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

Published on: