बाइक

पार्किंग की नहीं होगी टेंशन, ऑफिस के टेबल के नीचे रख सकते हैं ये बाइक

दरअसल पार्किंग की समस्या की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। इसी को देखते हुए लग्जमबर्ग की एक स्टार्टअप कंपनी UJET ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 5:03 PM IST
ujet
पार्किंग की नहीं होगी टेंशन, ऑफिस के टेबल के नीचे रख सकते हैं ये बाइक

नई दिल्ली: आ़जकल पॉल्यूशन की प्रॉब्लम ऐसी हो गई है कि हर वाहन निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक कार और बाइक का निर्माण करने लगी है। सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को यूज करने के लिए लोगों को मोटिवेट कर रही है। इसी का परिणाम है कि ग्लोबल लेवल पर आज इलेक्टि्रक वाहनों का बोलबाला है। इसी को देखते हुए कई ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर, कार यहां तक की इलेक्ट्रिक बसों को भी बाजार में लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन एक और समस्या आजकल लोगों को बेहद परेशान करती है वो है पार्किंग की प्रॉब्लम।

दरअसल पार्किंग की समस्या की वजह से सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। इसी को देखते हुए लग्जमबर्ग की एक स्टार्टअप कंपनी UJET ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाई है जो आपकी पार्किंग की समस्या हो या पॉल्यूशन की। हर समस्या से निजात दिलाएगी। दरअसल UJET की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत ये है कि इसे आप आराम से फोल्ड कर सकते हैं। ये स्कूटर लेटेस्ट फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का अद्भुत नमूना है। चलिए आपको बताते हैं कि इस स्कूटर की कुछ और खासियतें-

Updated on:
1 Nov 2018, 5:03 PM IST
Published on: