बाइक

फीचर्स में कारों को भी मात दे रही है यामाहा की ये खास बाइक

लेटेस्ट बाइक यामाहा निकेन थ्री-व्हील ( Yamaha Niken ) दुनिया की अलग बाइक है। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे हैं इसके फीचर्स।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2018, 3:42 PM IST
 Yamaha Niken
फीचर्स में कारों को भी मात दे रही है यामाहा की ये खास बाइक

जापान की जानी-मानी बाइक निर्माता कंपनी यामाहा की लेटेस्ट बाइक निकेन थ्री-व्हील (Yamaha Niken) दुनिया की अलग बाइक है। इस बाइक कुछ माह पहले लॉन्च किया गया था। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें दो नहीं बल्कि तीन पहिये दिए गए हैं। यहां आज हम जानेंगे कि ये बाइक कैसी है और इस बाइक के फीचर्स कितने दमदार हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर पावर की बात की जाए तो यामाहा निकेन में 847 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है जो कि 114 बीएचपी की पावर और 87.5 न्यूटन मीटर का पीक टार्क जनरेट करता है। यामाहा निकेन में काफी अलग तरह के पार्ट्स दिए गए हैं। इस बाइक के दो काफी यूनिक टायर लगाए गए हैं। अगर कुल वजन की बात की जाए तो इस बाइक का कुल वजन 263 किलो है। ये दुनिया की बेहद भारी बाइक्स है और दुनिया में ऐसी कम ही बाइक्स हैं जो इतनी ज्यादा भारी हैं। इस बाइक का डिजाइन एमटी-9 पर बेस्ड है।

अगर कोई व्यक्ति इस इस बाइक को खरीदना चाहता है तो उसे ये बाइक ऑनलाइन बुक करनी होगी। इस बाइक को बुकिंग के मात्र 14 दिनों के अंदर ही इस बाइक डीलरशिप पर जाकर ग्राहकों को ये बताना होगा कि उन्हें ये बाइक सच में चाहिए। इस सब को मिलाकर इस बाइक को खरीदने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यामाहा कि ये बाइक एक हाई परफॉर्मेंस बाइक साबित होगी। ये देखते हैं कि लॉन्च होने के बाद इस बाइक को बाजार में कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो यामाहा की इस तीन पहियों वाली बाइक की एक्स शोरूम कीमत यूके में 13,499 पाउंड है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से तय की जाए तो ये कुल 12.39 लाख रुपये है। यामाहा की इस बाइक को बहुत से ऑटो शो में पेश किया जा चुका है। अब देखना होगा कि इस बाइक को सड़कों पर कब तक दौड़ाया जाएगा।

Updated on:
23 Oct 2018, 3:42 PM IST
Published on: