बिलासपुर

कोरोना वायरस से जंग लड़ने जिला अस्पताल में हो गई तैयारी, बाहरी लोगों पर नजर

coronavirus: कोरोना वायरस से पीडि़त संभावित मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड का एक वार्ड बनाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2020, 7:14 PM IST
कोरोना वायरस से जंग लड़ने जिला अस्पताल में हो गई तैयारी, बाहरी लोगों पर नजर
कोरोना वायरस से जंग लड़ने जिला अस्पताल में हो गई तैयारी, बाहरी लोगों पर नजर

बिलासपुर. कोरोना वायरस से पीडि़त संभावित मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड का एक वार्ड बनाया गया है। एक क्रिटिकल केयर वार्ड अलग से बनाया गया है,इस वार्ड में वेंटिलेटर ,इमरजेंसी दवाइयां एवं मॉस्क की विशेष व्यवस्था की गई है। सिम्स ,एनटीपीसी, रेलवे एवं अपोलो हॉस्पिटल में आइसुलेशन वार्ड बनाए गए है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिले में पूरी तैयारी है। कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने गुरूवार को इसकी समीक्षा की । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । कलेक्टर ने कहा कि सभी छात्रावासों सहित सीआरपीएफ के बटालियन और कैम्प तथा ऐसे सभी संस्थाओं जहां लोग इक_े रहते हैं ,वहां कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी सावधानियां रखने हेतु सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जाए । सभी अस्पतालों में आईसुलेशन वार्ड बनाने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पतालों में एन.95 मास्क ;विशेष मास्क तथा पीपी किट्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस वायरस की पहचान के लिए ब्लड सेंपल की जांच हेतु कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए ।

दवाओं का स्टॉक पर्याप्त रखें
अस्पतालों में सर्दी, खांसी और एलर्जी की दवाओं का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में रखें। इमरजेंसी स्टॉक में कोई कमी न रहे। इस वायरस के प्रति सतर्कता रखने के लिए होर्डिंग्स,पॉम्प्लेट के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

विदेश से आने वाले नागरिकों की सूची बनेगी
जो नागरिक विदेश से आ रहे हैं उनकी सूची अनिवार्य रूप से रखें। अस्पतालों में जनरल ओपीडी में आने वाले मरीजों को भी मास्क और हेंड सेनीटाईजर उपलब्ध कराएं। जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. मधुलिका सिंह ने बताया कि अस्पताल में कोरोना वायरस के संभावित मरीजों के लिए 10 बेड का वार्ड तथा एक विशेष क्रिटिकल केयर वार्ड बनाया गया है। जहां वेंटीलेटर और इमरजेंसी दवाईयां तथा मास्क उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि सिम्स, अपोलो, एनटीपीसी और रेल्वे अस्पताल में आईसुलेशन वार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संबंध में सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों और हेल्थ वर्करों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. केण्के लाल अपोलो अस्पताल के देवेश गोपाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Published on: