
Chhattisgarh Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में चल रहे रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार कार्य के कारण 22 जून से 3 जुलाई तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना और जांजगीर-नैला स्टेशन पर ऑटो सिग्नलिंग व चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य के चलते 10 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस दौरान हजारों यात्रियों को यात्रा योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार जांजगीर-नैला स्टेशन के अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम और चौथी लाइन कनेक्टिविटी की कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे रेल संचालन प्रभावित रहेगा।
अपडेट जारी…