बिलासपुर

NH पर बर्थडे सेलिब्रेशन… आधी रात सड़क पर युवक-युवती कर रहे थे ये काम, पुलिस पहुंची तो खुला राज

Birthday Celebration on NH: नेशनल हाईवे पर देर रात बर्थडे पार्टी करना चार युवाओं को भारी पड़ गया। पुलिस ने बीच सड़क कार खड़ी कर जाम लगाने और शराब पीने के आरोप में तीन युवकों और एक युवती को पकड़कर कार्रवाई की है।

2 min read
NH पर बर्थडे सेलिब्रेशन (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Birthday Celebration on NH: बिलासपुर जिले के थाना सकरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर देर रात बर्थडे पार्टी करना चार युवाओं को भारी पड़ गया। पुलिस ने बीच सड़क कार खड़ी कर जाम लगाने और शराब पीने के आरोप में तीन युवकों और एक युवती को पकड़कर कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च की रात करीब 11.50 बजे सकरी पुलिस की टीम के साथ पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान सूचना मिली कि काले रंग की हुडंई वर्ना कार (सीजी 07 बीएच 9996) में कुछ युवक-युवती संबलपुरी ओवरब्रिज पर गाड़ी खड़ी कर सड़क जाम कर रहे हैं और वहीं शराब पार्टी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

जन्मदिन पर केक नहीं, छोले-भटूरे और गुपचुप से मनती है खुशी… पोटिया स्कूल बना शिक्षा और संस्कार का केन्द्र

सड़क पर खा रहे थे चखना

पुलिस टीम रात 12 बजे सम्बलपुरी ओवरब्रिज पहुंची। वहां देखा गया कि एक कार बीच सड़क पर खड़ी है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। कार के पास तीन युवक और एक युवती मौजूद थे, जो चखना खा रहे थे। वाहन की तलाशी लेने पर अंदर कटा हुआ केक भी मिला।

एल्कोमीटर जांच: सामने आया शराब पीना

पुलिस ने मौके पर ही सभी आरोपियों की एल्कोमीटर से जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम निहाल साडिल्य (22), अतुल वर्मा (21), प्रियांशु चौरासिया (19) निवासी कोरबा और युवती आदिति भंडारी (19) निवासी बिलासपुर बताया। निहाल साडिल्य का जन्मदिन होना भी सामने आया। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. सड़क पर बर्थडे मनाने को लेकर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- यही कानून का राज है- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रभावशाली लोगों द्वारा सड़क घेरकर बर्थडे मानने के मामले में चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि एक आम आदमी के मामले में उसे कड़ी सजा दे दी जाएगी और उसे जेल भेज दिया जाएगा। रायपुर में आधी रात को मुख्यमार्ग पर कार रोक कर बर्थडे मनाने के कारण मुख्यमार्ग जाम होने की खबर पर संज्ञान लेकर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है… पूरी खबर पढ़े

2. बीच सडक़ कार के बोनट पर के काटकर जन्मदिन मनाने वाले BMO समेत 2 के खिलाफ हुई एफआईआर- बीच सडक़ पर शुक्रवार की रात कार रोककर सोनहत के बीएमओ ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस दौरान बीएमओ का एक साथी भी मौजूद था। दोनों ने कार के बोनट पर केक रखकर काटा और जमकर आतिशबाजी भी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेकर बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने बीएमओ डॉ. अनित बखला व उसके दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है… पूरी खबर पढ़े

    Updated on:
    24 Mar 2026 02:45 pm
    Published on:
    24 Mar 2026 02:44 pm
    Also Read
    View All

    अगली खबर