बिलासपुर

हॉस्टल की 30 विद्यार्थी मिलें एनीमिया से पीडि़त

केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय नई दिल्ली के अवर सचिव उत्तम कुमार कर ने विभिन्न छात्रावासों का भ्रमण करके छात्रावासोंं की व्यवस्थाएं देखी गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 11:22 AM IST
anemia
हॉस्टल की 30 विद्यार्थी मिलें एनीमिया से पीडि़त

बिलासपुर. अनुसूचित जनजाति छात्रावासों में पोषण माह अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान छात्रावासों में रहने वाले करीब तीस विद्यार्थी एनीमिया से पीडि़त पाए गए। एनीमिया पीडि़तों को छात्रावासों में विशेष निगरानी में रखा गया है और उनके नियमित चिकित्सकीय जांच कराई जा रहीं है। जिले में अनुसूचित जनजाति के 168 छात्रावास है। इन छात्रावासों में सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया गया । इस दौरान सभी छात्रावासों में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन का स्टॉल लगाया गया। पोस्टर ,रंगोली, स्लोगन स्पर्धाएं आयोजित की गई। छात्रावास परिसरों में विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय नई दिल्ली के अवर सचिव उत्तम कुमार कर ने विभिन्न छात्रावासों का भ्रमण करके छात्रावासोंं की व्यवस्थाएं देखी गई।

30 एनीमिया के मामले मिले : पोषण माह अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 30 विद्यार्थी एनीमिया पीडि़त मिले। इन पीडि़तों को आयरन के टेबलेट समेत इनकी विशेष चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।
छात्रावासों में 8528 विद्यार्थी : जिले में 168 अनुसूचित जनजाति छात्रावास है। इन छात्रावासों में 8528 विद्यार्थी रहते है। इनमें 4658 बालक और 3870 बालिकाएं है।
एनीमिया पीडि़तों पर विशेष ध्यान : पोषण माह अभियान के दौरान छात्रावासों में 30 विद्यार्थी एनीमिया से पीडि़त पाए गए है। इनको विशेष निगरानी में रखकर विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जा रहीं है।
डॉ. रेशमा खान, एसी, आदिवासी विकास विभाग, बिलासपुर

Published on: