बिलासपुर

चुनावी साल में 6 करोड़ के स्मार्ट रोड का वर्क आर्डर जारी

निगम प्रशासन ने इसका कार्य निर्माण संस्था बिलिफ बिल्डकॉन को दिया है।

2 min read
Road

बिलासपुर . चुनावी साल को देखते हुए मिट्टी तेल लाइन में 6 करोड़ की लागत से प्रस्तावित स्मार्ट रोड का वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। निगम प्रशासन और ठेका कंपनी द्वारा एक सप्ताह के अंदर इस रोड पर काम शुरू कराने का दावा किया जा रहा है। बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद विपक्ष द्वारा लगातार इसे चुनावी शिगुफा बताकर टिप्पणी की जा रही थी कि अभी तक इसके लिए एक धेला तक नहीं आया। चुनावी साल को देखते हुए निगम प्रशासन ने आनन-फानन में 5 करोड़ 98 लाख की लागत से प्रस्तावित सिंधी कालोनी मिट्टी तेल लाइन को स्मार्ट रोड बनाने का वर्क आर्डर जारी कर दिया है। निगम प्रशासन ने इसका कार्य निर्माण संस्था बिलिफ बिल्डकॉन को दिया है। मेसर्स पिल्लेवार एसोसिएट्स द्वारा तैयार ड्राइंग डिजाइन को सामने रखकर निगम कार्यालय में अफसर मंगलवार को इसके निर्माण के संबंध में चर्चा करते रहे। निर्माण संस्था ने इसी सप्ताह से स्मार्ट रोड का कार्य आरंभ करने का दावा किया है। जिससे स्मार्ट रोड का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है, बताया जाता है कि आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व इस स्मार्ट रोड को पूर्ण कराने के लिए जोर आजमाईश की जा रही है ताकि इसका चुनावी लाभ लिया जा सके।
ऐसे बनेगी सड़क : लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करने के बाद भी निगम को स्मार्ट रोड के लिए 22 मीटर चौड़ी जगह नहीं मिल सकी, यही वजह है कि सड़क की चौड़ाई कहीं 22 तो कहीं 19 मीटर होगी। सड़क के दोनों ओर आरसीसी ड्रेन, फुटपाथ, लेंडस्केप एरिया, फिर रोड में आने वाले बरसाती पानी के निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम का प्रावधान किया गया है।
जल्द शुरू होगा काम : मिट्टी तेल लाइन को स्मार्ट रोड बनाने के लिए निर्माण संस्था को 5 करोड़ 98 लाख का वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। निर्माण संस्था के संचालक ने एक सप्ताह में कार्य आरंभ कराने सहमति प्रदान कर दी है जल्द ही कार्य आरंभ कराया जाएगा।
सुरेश बरूआ, सहायक अभियंता एवं प्रभारी योजना प्रकोष्ठ

Published on:
02 May 2018 12:25 pm
Also Read
View All
इतनी देरी क्यों? बिलासपुर हाईकोर्ट पेमेंट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की लगाई क्लास

Fake Certificate: फर्जी जाति प्रमाणपत्र से नौकरी करने वालों की खैर नहीं, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 4 महीने के भीतर कार्रवाई करने दिया निर्देश

Chhattisgarh High Court: स्टे आदेश के बाद भी तहसीलदार ने जारी किया बेदखली आदेश, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

RI Promotion Exam: छत्तीसगढ़ में RI प्रमोशन परीक्षा का रास्ता साफ़, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, सफल अभ्यर्थियों को तीसरी बार लगा झटका

Bilaspur Knife Attack: बिलासपुर में प्रेम संबंध के चलते युवक पर हमला, पेट और पीठ में घोंपा चाकू, देखें वायरल हुआ वीडियो