बिलासपुर

Chhattisgarh Accident: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! खेलते-खेलते मासूम ने चूल्हे से खींची जलती हुई लकड़ी, झुलसने से हुई मौत

Accident in Bilaspur: बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल चूल्हे से जलती हुई लकड़ी खींचने से मासूम बुरी तरह से झुलस गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 May 2024, 6:26 PM IST
Accident in Bilaspur

Accident in Bilaspur: बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल चूल्हे से जलती हुई लकड़ी खींचने से मासूम बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान ही मासूम की मौत हो गई। सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के मुताबिक कोनी रमतला निवासी 8 माह के मासूम की सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोनी पुलिस ने सिम्स हॉस्पिटल पहुंच कर मर्ग मेमो की जांच की तो पता चला 7 मई को सौरभ पिता सुशील कुमार (8 माह) की मां शाम को खाना बना रही थी। सौरभ खेलते हुए मां के पास पहुंचा और चूल्हे की लकड़ी को खींच दिया। चूल्हे की लकड़ी खिंचाने से पक रहा चावल व पानी बच्चे के ऊपर गिर गया। जलती हुई लकड़ी उसके पैर में गिरा जिससे आग लग गई। आग व गर्म पसिया से झुलसे सौरभ को उपचार के लिए सिम्स में दाखिल किया गया जहां उसने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। इस हादसे से परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है।

Updated on:
14 May 2024, 6:26 PM IST
Published on: