पुलिस के अनुसार कोनी निवासी राजेश पिता राम निर्मलकर (33) रात में पैदल कोनी से बिरकोना की ओर काम से जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने बिरकोना से पहले उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में राजेश दूर फेंका गए। जिस दौरान दुर्घटना हुई सामने से एक ऑटो भी आ रही थी। बाइक को बचाते हुए ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राजेश निर्मलकर व ऑटो चालक अरूण कांत को मौके पर मौजूद लोग सिस में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। घायल राजेश ने उपचार के दौरान सोमवार सुबह दम तोड़ा दिया। घटना की सूचना लगते ही कोनी पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर लिया।