8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bilaspur Road Accident: कार सवार महिला ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 लोग हुए घायल, बेटा बना रहा था Video

Bilaspur Road accident: बिलासपुर रेलवे स्टेशन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकल स्टैण्ड के पास खंबे से टकराते हुए ऑटो व बाइक को टक्कर मारते हुए दीवार में जा घुसी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 May 2024, 3:27 PM IST

Bilaspur Road accident

Bilaspur Road accident: बिलासपुर रेलवे स्टेशन गेट नं. 4 की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सोमवार की सुबह साइकल स्टैण्ड के पास खंबे से टकराते हुए ऑटो व बाइक को टक्कर मारते हुए दीवार में जा घुसी। दुर्घटना के बाद महिला कार से निकल कर ऑटो चालक व अन्य घायलों को लेकर हॉस्पिटल जाने की बात कह चली गई। दुर्घटना में ऑटो चालक के गर्दन में चोट आई है। यात्री की शिकायत पर तोरवा पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन गेट नं. 4 की ओर से तेज रफ्तार कार सीजी 10 एसी 8548 दुर्घटना का शिकार हो गई। कार सवार महिला ने साइकल स्टैण्ड के पास खभे को ठोकर मारते हुए ऑटो और फिर बाइक से टकराते हुए दीवार में जा घुसी।

यह भी पढ़े: CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में 60 दिन में हुए तीन बड़े नक्सली मुठभेड़, 51 ढ़ेर, 300 ने छोड़ी हिंसा का राह

दुर्घटना के बाद महिला व उनका बेटा कार से उतरे और ऑटो चालक व अन्य घायलों को उपचार करने की बात कहते हुए ऑटो से चले गए। दुर्घटना के बाद मौके पर खड़े लोगों ने बताया कि घटना क्रम इतनी तेजी से घटा कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आया। दुर्घटना में घायल ऑटो सवार यात्री असरफ खान पिता बदरूद्दीन (35) निवासी चुचुहियापारा सिरगिट्टी ने तोरवा थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर तोरवा पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

महिला चला रही थी कार, बेटा बना रहा था वीडियो

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिस दौरान दुर्घटना हुई इस दौरान महिला कार चला रही थी, बगल सीट में बैठा उसका बेटा अपनी मां का कार चलता हुआ वीडियो बना रहा था। कार में सीजी गवर्न्मेंट भी लिखा हुआ था। महिला कार चलना सीख रही था या फिर ब्रेक की जगह एक्सीलेंटर पर पैर चला गया, यह पुलिस जांच का विषय है।

Bilaspur Road accident: ऑटो चालक उसलापुर से सवारी लेकर जा रहा था

असरफ खान ने बताया कि उसलापुर रेलवे स्टेशन से वह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ ऑटो कर चालक आशीष पिता एनथोनी फ्रांसिस (31) निवासी बापू खोली तोरवा के साथ अपने घर चुचुहियापारा जा रहे थे। ऑटो में तारबाहर चौक निवासी गीता पति प्रसन्न मुखर्जी (60) भी मौजूद थीं। दुर्घटना में ऑटो चालक आशीष फ्रांसिस को ज्यादा चोट आई है।

ऑटो में सवार यात्री ने थाने पहुंच कर दुर्घटना की शिकायत दर्ज कराई है। मामलें में अपराध दर्ज कर महिला व उसके बेटे की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े: Video: पेट्रोल पंप में 5 युवकों पर चाकू, हथौड़े और लाठी-डंडे से हमला, सीने से अंतडिय़ां निकल गईं बाहर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात