8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Drug Trafficking: नाबालिग कर रहे थे नशे का कारोबार, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन को धर दबोचा

CG Drug Trafficking: बिलासपुर पुलिस ने गांजा तस्कर के किशोर बेटे को प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। नशे का कारोबार करने वाले किशोर के साथ उसके दो साथी भी पकड़ाए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 May 2024, 5:47 PM IST

CG Drug Trafficking

CG Drug Trafficking: बिलासपुर पुलिस ने गांजा तस्कर के किशोर बेटे को प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। नशे का कारोबार करने वाले किशोर के साथ उसके दो साथी भी पकड़ाए हैं। दोनों के पास से भी पुलिस ने भारी मात्रा में इंजेक्शन बरामद हुआ है। तीनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार नशीली दवा का अवैध कारोबार होने की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने डीएलएस कॉलेज के पीछे दबिश दी। मौके पर एक किशोर बाजारू थैला लेकर बैठा हुआ पुलिस को पुलिस मिला। किशोर के थैले की तलाशी पर प्रतिबंधित एनआरएक्स ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी 2एमएल आईयूप्रिन मिला। किशोर से इंजेक्शन किन कारणों व डॉक्टर का रशीद मांगी गई तो वह गोल मोल जवाब देने लगा। डॉक्टरी पर्ची पेश ने करने पर पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को अभिरक्षा में ले लिया। किशोर के पास से सरकंडा पुलिस ने 125 नग एनआरएक्स ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी 2 एमएल आईयूप्रिन जब्त किया है।

यह भी पढ़े: Bilaspur Road Accident: कार सवार महिला ने ऑटो को मारी टक्कर, 6 लोग हुए घायल, बेटा बना रहा था Video

दूसरी कार्रवाई सरकंडा पुलिस ने एकता नगर सरकंडा किराना दुकान के पास दबिश देकर एक किशोर को हिरासत में लिया, किशोर से पास से पुलिस ने पन्नी में एनआरएक्स ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी 2 एमएल आईयूप्रिन 125 नग मिला। पुलिस की पूछताछ में किशोर पहले तो रिश्तेदारों के बीमार होने पर दवा खरीद कर ले जाना बताया, लेकिन दवा पर्ची व किस चिकित्सक की सलाह पर इतनी सारी इंजेक्शन खरीदा है पूछने पर हड़बड़ा गया और नशे का अवैध कारोबार करने की बात स्वीकार कर लिया। तीसरी कार्रवाई सरकंडा पुलिस ने अशोक नगर बगदई मंदिर के पास क्षेत्र की। पुलिस ने सूचना के आधार पर बगदई मंदिर के पास एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम नन्हें पिता रमेश सोनी (21) साल होना बताया। नशीली दवा की अवैध बिक्री करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस गिरतार कर लिया।

एक आरोपी है ई-रिक्शा चालक

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि नन्हें सोनी ई-रिक्शा चलाता है। जल्द अमीर बनने के लिए वह भी नशे के अवैध कारोबार में शामिल हो गया। ई-रिक्शा चलाने के दौरान आरोपी दर्द निवारक इंजेक्शन को नशे के लिए इस्तेमाल करने वालो को बेचता था।

दर्द निवारक दवा है ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन

चिकित्सा के क्षेत्र में ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन का इस्तेमाल सर व शरीर में होने वाले दर्द के निवारण के लिए डॉक्टरी सलाह के बाद किया जाता है। असहनीय दर्द के उपचार के लिए काम आने वाले इस इंजेक्शन का इस्तेमाल बहुत से लोग नशा करने के लिए भी करते हैं।

गांजा के अवैध कारोबार करते हैं किशोर के माता-पिता

प्रतिबंधित दवा का अवैध कारोबार करने वाले एक किशोर के माता पिता थाना क्षेत्र में गांजे का अवैध कारोबार चलाते हैं। पुलिस ने दोनों को कई बार गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। नशे के अवैध कारोबार में लिप्त माता पिता के साथ बेटा भी दो कदम आगे बढ़ा कर प्रतिबंधित दवा का अवैध कारोबार चलाने लगा।

दवा को नशे का सामान बना कर कुछ लोग बेचने का प्रायस कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर दो किशोर व एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक व किशोर से 375 नग इंजेक्शन बरामद किया गया है। एनडीपीेएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े: Crime News: कोरिया में मारपीट के बाद युवक की मौत, थाने के सामने शव रख परिजनों ने किया हंगामा…जानिए पूरा मामला