बिलासपुर

Akshaya Tritiya 2021: 14 मई को अक्षय तृतीया पर इन चीजों का करें दान, खुल जाएगी बंद किस्मत

Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया 14 मई दिन शुक्रवार को है। इस दिन अद्भुत संयोग बन रहा है। इस बार ग्रहों के संयोग को देखते हुए अक्षय तृतीया के अवसर पर इन चीजों का दान करना बेहद शुभ फलदायी रहेगा।

2 min read
May 14, 2021
akshaya_tritiya_2021.jpg
Akshaya Tritiya 2021: 14 मई को अक्षय तृतीया पर इन चीजों का करें दान, खुल जायेगी बंद किस्मत

बिलासपुर. अक्षय तृतीया 14 मई दिन शुक्रवार को है। इस दिन अद्भुत संयोग बन रहा है। स्वर्ण की खरीदारी शुभ माना जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार कोरोना संक्रमण के कारण 15 मई तक लॉकडाउन लगा है जिससे लोग स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी नहीं कर सकेंगे।

इस बार ग्रहों के संयोग को देखते हुए अक्षय तृतीया के अवसर पर जल से भरा हुआ घड़ा, शक्कर, गुड़, बर्फी, सफेद वस्त्र, नमक, शरबत, चावल, चांदी का दान करना बेहद शुभ फलदायी रहेगा। अक्षय तृतीया (Akshay tritya) के दिन नए संवत्सर के पंचांग और धार्मिक पुस्तकों और फलों का दान भी पुण्य की वृद्धि करने वाला होगा।

अक्षय तृतीया के दिन सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सूर्य इस दिन मेष राशि से वृष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से इस दिन वृष राशि में सूर्य बुध के संयोग से बुधादित्य योग बनेगा। इस दिन शुक्र स्वराशि वृष में रहेंगे। इस पर शुभ संयोग यह भी बना है इस दिन चंद्रमा उच्च राशि होंगे। अक्षय तृतीया को युगादि तिथि कहा गया है।

इस दिन किया गया पुण्य और धर्म-कर्म अक्षय पुण्यदायी होता है। अक्षय तृतीया पर लोग सोने की भी खरीदारी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सोने की खरीदारी से धन संपदा की वृद्धि होती है। इस बार अक्षय तृतीया पर ग्रहों का ऐसा संयोग बना है जो इस दिन को और शुभ और प्रभावशाली बना रहा है। यह ऐसा संयोग है जिसे सोने पर सुहागा कहा जा सकता है।

अक्षय तृतीया पर बना है धन योग का संयोग
अक्षय तृतीया पर चंद्रमा का शुक्र के साथ शुक्रवार को वृष राशि में गोचर करना, धन, समृद्धि और निवेश के लिए बहुत ही शुभ फलदायी है। अक्षय तृतीया पर चंद्रमा संध्या काल में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में इस समय मंगल का संचार हो रहा है। ऐसे में चंद्रमा के मिथुन राशि में आने से यहां धन योग का निर्माण होगा।

अक्षय तृतीया पर करें पुण्य का निवेश
ग्रहों की इस शुभ स्थिति में अबकी बार अक्षय तृतीया पर स्थायी संपत्ति जैसे जमीन, मकान की खरीदारी करना शुभ फलदायी होगा। इस दिन आप नए कारोबार और काम का आरंभ कर सकते हैं। जो लोग धन का निवेश या पुण्य का निवेश करना चाहते हैं उनके लिए भी दिन उत्तम है। पुण्य का निवेश से मतलब है कि जो लोग पुण्य फल पाना चाहते हैं जिससे अनेक जन्मों में उन्हें धन ऐश्वर्य मिले उनके लिए भी इस दिन दान करना अनंत गुणा फलदायी होगा।

Published on:
14 May 2021 09:41 am