बिलासपुर

सौगात देकर अटल ने रेलवे जोन, एनटीपीसी की रखी थी आधारशिला, निधन की खबर से शोक की लहर

रेलवे क्षेत्र में सभा को संबोधित करते पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी।

less than 1 minute read
सौगात देकर अटल ने रेलवे जोन, एनटीपीसी की रखी थी आधारशिला, निधन की खबर से शोक की लहर

बिलासपुर . पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बिलासपुर से गहरा नाता रहा। उन्होंने जनभावना का आदर करते हुए न सिर्फ अलग छत्तीसगढ राज्य का गठन किया, बल्कि यहां रेलवे जोन, एनटीपीसी की सौगात देकर इसकी आधारशिला भी रखी। उनके निधन की खबर से बिलासपुर में शोक की लहर रही। 20 साल पूर्व 4 जून 1998 को जब छात्र युवा संघर्ष समिति की फौज हाथ में अटल बिहारी वादा निभाओ बिलासपुर रेलवे जोन बनाओ की तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए संसद भवन पहुंची तो पूर्व प्रधानमंत्री ने उन्हें चर्चा के लिए बुलवाया और कहा कि ये उनकी भी मांग है। उन्होंने तत्कालीन रेलमंत्री को बिलासपुर को रेलवे जोन बनाने पत्र भेजा बजट चर्चा के दौरान सदन में उन्होंने बिलासपुर को रेलवे बनाने की घोषणा की। इसके बाद गत 5 अप्रैल 2003 को उन्होंने यहां रेलवे के सेक्रेसा मैदान में रेलवे जोन की आधारशिला रखी। बिलासपुर में रेलवे जोन की स्थापना के लिए शहरवासियों ने बड़ा आंदोलन किया था, करोड़ों की रेल संपत्ति फंूक दी गई शहर में कफ्र्यू तक लगा था, करीब दस दिन तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा।

Published on:
17 Aug 2018 05:48 pm
Also Read
View All