
बिलासपुर. मरवाही से विधायक अमित जोगी इस बार चुनाव नहीं लड़़ेंगे। जोगी कांग्रेस की कोर कमेटी ने इस बार का फैसला लिया है। हालांकि चर्चा थी कि अमित जोगी मनेंन्द्रगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन आज मनेंद्रगढ़ से जोगी कांग्रेस ने लखन श्रीवास्तव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं अजीत जोगी मरवाही से इस बार चुनाव लड़ेंगे। पहले अजीत जोगी ने कहा था गठबंधन धर्म को निभाते हुए वे सिर्फ चुनाव प्रचार करेंगे। लेकिन बाद में उन्होंने अपना इरादा बदल दिया। अब वो मरवाही से चुनाव लड़ेंगे
वहीं रायपुर उत्तर की सीट पर भी जोगी कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी तय कर दिये हैं। जोगी कांग्रेस ने इस सीट पर अमर गिडवानी को चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि कोटा की सीट अभी पेंडिंग रखी गयी है। कांगे्रस की कोटा विधायक रेणू जोगी का अभी कहीं से नाम तय नहीं हुआ। कांग्रेस ने भी अभी तक बेलतरा, कोटा और बिलासपुर से अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं है। इसी तरह अजीत जोगी की बहु ऋचा जोगी बहुजन समाज पार्टी से अकलतरा से चुनाव लडऩे वाली है।