बिलासपुर

गणेश पंडाल में मर्डर, DJ साउंड सिस्टम विवाद में सीने में घोंपा चाकू, बिलासपुर में वारदात से सनसनी

Bilaspur Ganesh Pandal Murder: गणेश चतुर्थी की हर्षोउल्लास के बीच पंडाल में खूनी वारदात हो गया। DJ साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया..
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2026, 4:13 PM IST
Stabbing, murder dispute over DJ sound Ganesh pandal in Bilaspur
मृतक आकाश सूर्यवंशी, वारदात के बाद लोगों की भीड़ ( Photo - Patrika )

Bilaspur police: बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार शाम को हुई वारदात में आरोपी ने युवक के सीने पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीण सिम्स लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Bilaspur Ganesh Pandal Murder: साउंड सिस्टम को लेकर कहासुनी

पुलिस ने बताया कि संबलपुरी में राशन दुकान के सामने गणेश उत्सव का पंडाल लगाया गया है। सोमवार शाम पंडाल के पास अमन सूर्यवंशी (23) और आकाश सूर्यवंशी (22) के बीच साउंड सिस्टम को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान अमन ने चाकू निकालकर आकाश के सीने पर तीन-चार वार कर दिए। हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।

आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने डायल-112 को सूचना दी और घायल को सिम्स पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटना के बाद अमन सूर्यवंशी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर विवाद की वास्तविक वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपी अमन सूर्यवंशी ( Photo - Patrika )

प्रारंभिक तौर पर साउंड सिस्टम को लेकर विवाद सामने आया है। वहीं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है और वह पहले दो से तीन साल तक नशामुक्ति केंद्र में भी रह चुका है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

वारदात से सनसनी

गणेश पंडाल के पास हुए मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। बता दें कि भगवान के गणेश के स्वागत से लेकर पूजा पाठ को लेकर समिति के सदस्या उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए थे, इस बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद और फिर चाकूबाजी में युवक की मौत से लोग सन्न रह गए। पुलिस ने मौके पर स्थिति को काबू किया। वहीं स्थानीय लोगों को समझाइश दी।

Updated on:
15 Sep 2026, 4:13 PM IST
Published on: