
CG Gang Rape: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप हुआ है। नाबालिग दोस्त ने उसकी अश्लील फोटो होने की बात कहकर उसे मिलने बुलाया, फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र में बुधवार रात की है। पीड़िता की मां जब मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों (Gang Rape Case) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय बच्ची की मां ने संबंधित थाने पहुंच कर बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि देर रात जब उसकी आंख खुली तो देखा बेटी कमरे में नहीं थी। घर का दरवाजा खुला होने पर वह बाहर निकली (Rape News In Chhattisgar) तो बेटी बाहर भी नहीं दिखाई दी। देर रात बेटी के गायब होने पर वह घर में खोजने के बाद बाहर निकल कर खोजने लगी। इस दौरान मंदिर के पास दो युवक उसे दिखाई दिए, उनकी स्थिति संदिग्ध थी।
इधर, बेटी को घर में न पाकर मां उसकी तलाश करते हुए मंदिर के पास पहुंची। उसे देखते ही नाबालिग और उसका साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने शिकायत के बाद नाबालिग समेत 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
शहर के अलग-अलग क्षेत्र में नशीली दवाइयां बेखौफ बिक रही हैं। इसके खरीदार ज्यादातर नाबालिग हैं। नशीली दवाइयों की गिरफ्त में आए नाबालिग आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इधर पुलिस नशीली दवाइयों के छोटे सौदागरों को ही पकड़ रही है। जिले में नशीली दवाइयों के खेप पहुंचाने वालों तक अब तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे हैं।