26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर में जल्द शुरू होगा अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए क्या है ये

Annapurna Grain ATM: बिलासपुर में जल्द ही 'अन्नपूर्णा' ग्रेन एटीएम शुरू होने वाला है, जिससे पात्र हितग्राहियों को मशीन के जरिए आसानी और पारदर्शिता के साथ राशन मिल सकेगा।
2 min read
Google source verification
Grain ATM India

जल्द शुरू होगा अन्नपूर्णा' ग्रेन एटीएम (photo source- AI)

Bilaspur Grain ATM: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को आधुनिक और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बिलासपुर में तैयार किए जा रहे 'अन्नपूर्णा' ग्रेन एटीएम का शनिवार को संचालक खाद्य फरिहा आलम सिद्दीकी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजना का बारीकी से जायजा लेते हुए कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और तय समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ परियोजना को पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान संचालक खाद्य ने निर्माण स्थल पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों से निर्माण की वर्तमान स्थिति, तकनीकी व्यवस्थाओं तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में तकनीकी सुधार और पारदर्शिता लाने की महत्वपूर्ण पहल है। इसलिए प्रत्येक चरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

राशन वितरण होगा तेज और पारदर्शी

फरिहा आलम सिद्दीकी ने कहा कि ग्रेन एटीएम शुरू होने के बाद पात्र हितग्राहियों को राशन लेने के लिए लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आधुनिक तकनीक से संचालित यह व्यवस्था राशन वितरण को अधिक सरल, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाएगी। शासन की मंशा है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक तरीके से समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो, इसलिए इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी स्तर पर तकनीकी या प्रशासनिक बाधा आती है तो उसका तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके।

Bilaspur Grain ATM: समन्वय के साथ काम करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान संचालक खाद्य ने निर्माण कार्य से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा का पालन करते हुए प्रत्येक एजेंसी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे, जिससे परियोजना में अनावश्यक देरी न हो। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी, जिला प्रबंधक नान नितिन दीवान, नगर निगम के अभियंता रमणदीप छाबड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने संचालक खाद्य को निर्माण कार्य की प्रगति से अवगत कराया और निर्धारित समय के भीतर परियोजना पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।

क्या है ग्रेन एटीएम

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि ग्रेन एटीएम एक स्वचालित खाद्यान्न वितरण प्रणाली है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राही निर्धारित मात्रा में राशन मशीन से प्राप्त कर सकेंगे। इससे वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी, मानवीय हस्तक्षेप कम होगा और समय की बचत होगी। डिजिटल तकनीक आधारित यह व्यवस्था सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग