25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रो पड़ा बिलासपुर सेंट्रल-यूनिवर्सिटी, गाना गाने के कुछ ही मिनट बाद प्रोफेसर की मौेत, छाया मातम

Bilaspur News: गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में "पांच साल बेमिसाल" कार्यक्रम में गाना गाने के कुछ ही मिनट बाद प्रोफेसर की मौत हो गई। इस घटना से यूनिवर्सिटी में मातम पसर गया..
2 min read
Google source verification
GGU Professor death

मृतक प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह ( Photo - Patrika )

GGU Professor Death: गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाने के कुछ ही मिनट में प्रोफेसर की मौत हो गई। यूनिवर्सिटी कैंपस में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के 5 साल का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित था। इस छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह मंच गीत प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में उन्होंने कोई मुश्किल, कोई परेशानी आए, तुम्हें हालात लगे कुछ ठीक नहीं मुझसे कहो…..गाना गाया।

Bilaspur News: बाथरूम में मिले बेहोश

बताया गया कि गाना गाने के कुछ ही मिनट बाद तबीयत बिगड़ने लगी। वे बाथरूम गए, जहां गिर पड़े। साथियों ने बेहोशी की हालत में उसे उठाया और आनन-फानन में उसे एलाइट अस्पताल ले लाया गया। वहीं अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर में जश्न का माहौल पलभर में शोक में बदल गया।

"पांच साल बेमिसाल" कार्यक्रम में छाया मातम

जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्रालय द्वारा कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के कार्यकाल को एक वर्ष बढ़ाए गया। (Bilaspur News) एक्सटेंशन मिलने के बाद विश्वविद्यालय में रजत जयंती सभागार में "पांच साल बेमिसाल" कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शाम करीब सात बजे प्रो. शैलेंद्र कुमार मंच पर गीत गा रहे थे। प्रस्तुति के कुछ ही मिनट बाद उन्होंने असहजता महसूस की और बाथरूम चले गए। कुछ देर बाद कर्मचारियों को उनके गिरने की सूचना मिली। तत्काल कुलसचिव प्रो. अश्वनी दीक्षित सहित अधिकारियों ने उन्हें कार से व्यापार विहार स्थित एलाइट अस्पताल पहुंचाया।

दो बार आया हार्ट अटैक

जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। कुलसचिव प्रो. दीक्षित के अनुसार उन्हें लगातार दो बार हार्ट अटैक आया-पहला बाथरूम में और दूसरा अस्पताल में। वहीं अस्पताल जाते समय वे बातचीत कर रहे थे। इधर प्रोफेशन की मौत से यूनिवर्सिटी में मातम पसर गया। अधिष्ठाता की मौत की सूचना मिलने पर उनकी पत्नी की तबीयत भी खराब हो गई। वहीं, उनके बेटे, जो पटना में डॉक्टर हैं, उन्हें भी सूचना दे दी गई है। उनके शनिवार को शहर पहुंचने की संभावना है।