बिलासपुर

Bilaspur News: भाजपा जिलाध्यक्ष का आज हो सकता है ऐलान, दावेदारों की रेस में ये शामिल

CG News: भाजपा की ओर से आज नए जिलाध्यक्ष का एलान किया जाएगा। भाजपा जिले में पहली बार अनुसूचित जाति के नेता पर अध्यक्ष के रूप में दांव खेल सकली है।
2 min read
bjp

Bilaspur News: बिलासपुर में अब तक पार्टी ने 5 मंडल अध्यक्षों को बदलकर उनकी जगह नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है, लेकिन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति अटकी हुई है। संभवत: आज दोनों जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो सकती है। इसके लिए सुबह 11 बजे करबला स्थित बीजेपी कार्यालय में मंडल अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की है। इसमें चुनाव अधिकारी अनुराग सिंहदेव व पर्यवेक्षक शंकर अग्रवाल नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर सकते हैं।

6 विधानसभा क्षेत्रों वाले बिलासपुर जिले को भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से कांग्रेस पार्टी की तर्ज पर दो भागों में बिलासपुर शहर और बिलासपुर ग्रामीण दो नए जिलों में विभाजित कर दिया है। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के दिग्गज विधायक, पदाधिकारियों की उपस्थिति में होने वाली बैठक में दोनों जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो सकती है।

नए जिलाध्यक्ष के लिए कई दावेदार

जिला भाजपा संगठन को दो नए जिलों में विभक्त करने के बाद नए जिलाध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसेक चलते कई दावेदारों के नाम भी चर्चाओं में हैं। बिलासपुर शहर जिला भाजपा के नए अध्यक्ष पद के लिए जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, रामनारायण तिवारी, अवधेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष तिलकराम साहू, दीपक सिंह और दूसरे जिला भाजपा ग्रामीण के नए जिलाध्यक्ष पद के लिए मौजूदा जिला उपाध्यक्ष कृष्णकुमार कौशिक, तिफरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और जिला भाजपा के उपाध्यक्ष रामू साहू और उमेश गौरहा के नाम पर रायशुमारी हो रही।

कांग्रेस: जिलाध्यक्षों को लेकर चर्चा का दौर

भाजपा के साथ ही कांग्रेस में भी शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों के नामों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस में भी वर्तमान जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी व शहर अध्यक्ष विजय पाडेय की जगह नए चेहरों को लाने की चर्चा है। भाजपा के बाद कांग्रेस भी अपने दोनों जिला अध्यक्षों को जल्द ही बदलने वाली है। इसे लेकर बिलासपुर से रायपुर तक नेता दौड़ लगा रहे हैं। ताकि उनके खास को पद मिल सके।

Updated on:
06 Jan 2025 11:54 am
Published on:
06 Jan 2025 11:54 am
Also Read
View All
रिटायरमेंट के बाद 14 साल बाद 4.88 लाख की वसूली का आदेश, हाईकोर्ट ने वन विभाग का फैसला किया रद्द

अब AI से जांची जाएंगी यूनिवर्सिटी की उत्तर पुस्तिकाएं, बिलासपुर में नई व्यवस्था शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में RTE फंड का मामला गरमाया, ड्रेस-किताब के नाम पर 1.84 करोड़ का बड़ा खेल

हिमालय से आया स्फटिक, जयपुर में तैयार हुआ शिवलिंग… बिलासपुर में विराजे हैं स्फटिकेश्वर महादेव, जानें इसकी खासियत

चालान में देरी और ई-साक्ष्य में लापरवाही पड़ी भारी! बिलासपुर के 18 थाना प्रभारियों को मिली ये सजा, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश