बिलासपुर

Bilaspur Road Accident: बड़ा सड़क हादसा! खड़ी ट्रेलर में जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Aug 2024, 5:01 PM IST
Bilaspur Road Accident

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर जा टकराई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

Bilaspur Road Accident: बता दें कि हादसा सकरी थाना क्षेत्र में घटित हुआ जबकि पीड़ित परिवार बिलासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। वहीं शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है। एक साथ तीन मौतों से परिवार सदमे में चला गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे (Bilaspur Road Accident) की पीछे की वजह ड्राइवर की झपकी बताई जा रही हैं।

Updated on:
15 Aug 2024, 5:01 PM IST
Published on: