Bilaspur Crime News: शिवम रेसिडेंसी शांति नगर निवासी के मकान से 60 हजार रुपए के सोने के गहने चोरी हो गए।
बिलासपुर। CG Crime News: शिवम रेसिडेंसी शांति नगर निवासी के मकान से 60 हजार रुपए के सोने के गहने चोरी हो गए। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी। सिविल लाइन पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है।
पुलिस के अनुसार शिवम रेसिडेंसी शांति नगर निवासी मनीष पिता नारायण राव हाण्डे (54) ने अपनी शिकायत में बताया कि घर में पत्नी प्रीति हाण्डे के साथ रहते हैं। पत्नी ने सोने चांदी के गहनों को लकड़ी की आलमारी में रखा था। दीपावली के उपलक्ष्य में 12 नवंबर को रात 8 बजे पूजा करने के लिए आलमारी से अपने सोने चांदी के जेवर निकालने गईं तो पता चला सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी व सोने की दो जोड़ी के कान की बाली गायब थी। घर में काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर मनीष हाण्डे ने सिविल लाइन थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। सिविल लाइन पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर गहने चोरी करने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।