बिलासपुर

जन्मदिन से लौट रहे युवक को पुलिस ने जबरन पीटा, पीड़ित युवक ने आईजी से लगाई गुहार, कड़ी कार्रवाई की मांग

Crime News : बेलगहना निवासी ने बेलगहना चौकी के आरक्षकों पर जबरिया मारपीट करने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2023, 12:24 PM IST
बर्थ-डे बॉय के साथ पुलिकर्मियों ने जबरन कर दी पिटाई, देर रात लौट रहा था घर, पीड़ित ने आईजी से लगाई गुहार
बर्थ-डे बॉय के साथ पुलिकर्मियों ने जबरन कर दी पिटाई, देर रात लौट रहा था घर, पीड़ित ने आईजी से लगाई गुहार

बिलासपुर। Crime News : बेलगहना निवासी ने बेलगहना चौकी के आरक्षकों पर जबरिया मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित सोनू पिता मूलचंद श्रीवास (35) ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 सितम्बर को वह अपने परिचित कृष्णा ध्रुव के बेटे का जन्मदिन मनाने गए थे। पार्टी खत्म होने के बाद वह अपने घर लौट रहा था।

प्रदीप हार्डवेयर दुकान के पास पहुंचा था कि तभी बेलगहना पुलिस की गाड़ी आकर रुकी और प्रधान आरक्षक रूद्र तिवारी अपने साथियों के साथ गाड़ी से उतरे और पूछताछ की तो उन्हें बताया कि जन्मदिन की पार्टी मना कर लौट रहा हूं।

इस पर बार बार वही सवाल किया और फिर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर सोनू श्रीवास के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में घायल पीड़ित ने आईजी अजय यादव व पुलिस कप्तान संतोष सिंह से प्रधान आरक्षक रूद्र तिवारी व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की हैं।

Updated on:
19 Sep 2023, 12:24 PM IST
Published on: