
दिनदहाड़े युवक पर चलाया तलवार, जख्मी हाल में किया ऐसा कांड, सब्जी बाजार में मचा हड़कंप
बालोद। Crime News : शहर के जवाहर मार्केट में प्रार्थी संजय दुबे पर तलवार से हमला कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी शिशु पाल उर्फ छोटे लोटिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक प्रार्थी संजय दुबे पिता स्व. एसएन दुबे (52) पता वार्ड-10 सदर रोड बालोद के मुताबिक 16 सितंबर की रात वह अपने पालतू डॉग को टहलाते हुऐ डॉ. क्लाडियस के क्लीनिक के पास पहुंचा था। वहां उपस्थित शिशुपाल उर्फ छोटा लोटिया खड़ा था। जोर-जोर से अपशब्दों का प्रयोग कर चिल्ला रहा था। उसे मना करने पर वाद-विवाद किया और अपने घर से तलवार लेकर आ गया।
गालीगलौज कर प्राणघातक हमला किया। बीच-बचाव करने पर बाएं हाथ की अंगुली पर चोट आई। पुलिस ने धारा 294, 506, 307 भादंवि, 25, 27 आयुध अधिनियम 1959(आर्म्स एक्ट) कायम कर आरोपी की तलाश की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस से बचने भाग रहे आरोपी शिशुपाल को गंजपारा मेन रोड बालोद के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह भागने के लिए गाड़ियों को रोक रहा था। उसके कब्जे से तलवार बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
Published on:
18 Sep 2023, 6:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.