बिलासपुर

भाजपा के अशोक विधानी बने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के करीबी होने के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई

less than 1 minute read
भाजपा के अशोक विधानी बने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष
भाजपा के अशोक विधानी बने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष

बिलासपुर.रविवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित भाजपा पार्षद दल की बैठक में औपचारिक रूप से बिलासपुर नगर निगम भाजपा पार्षद दल के नेता के नाम का ऐलान कर दिया गया। रविवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित भाजपा पार्षदों और बड़े नेताओं की बैठक में पूर्व सभापति अशोक विधानी के नाम पर सहमति बनी । हालांकि रेस में उमेश चंद्र कुमार भी थे लेकिन प्रदेश के पर्यवेक्षक और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे के साथ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सांसद अरुण साव,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी बेलतरा विधायक रजनीश सिंह जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत के साथ घनश्याम कौशिक हर्षिता पांडे और अन्य नेताओं ने अशोक विधानी के नाम पर एक राय जाहिर की। वैसे तो अशोक विधानी चुनाव से पहले ही खुद को महापौर के तौर पर पेश कर रहे थे और उनकी इच्छा थी कि इस अंतिम चुनाव में वे महापौर जरूर बने लेकिन उन्हें नेता प्रतिपक्ष के पद से ही संतोष करना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के करीबी होने के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है ।साथ ही पिछले दो सत्रों में उन्होंने बिलासपुर नगर निगम में सफलतापूर्वक सभापति की जिम्मेदारी भी निभाई है, इसका भी लाभ उन्हें मिला है।

Published on:
15 Mar 2020 04:14 pm
Also Read
View All
इतनी देरी क्यों? बिलासपुर हाईकोर्ट पेमेंट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की लगाई क्लास

Fake Certificate: फर्जी जाति प्रमाणपत्र से नौकरी करने वालों की खैर नहीं, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 4 महीने के भीतर कार्रवाई करने दिया निर्देश

Chhattisgarh High Court: स्टे आदेश के बाद भी तहसीलदार ने जारी किया बेदखली आदेश, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

RI Promotion Exam: छत्तीसगढ़ में RI प्रमोशन परीक्षा का रास्ता साफ़, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, सफल अभ्यर्थियों को तीसरी बार लगा झटका

Bilaspur Knife Attack: बिलासपुर में प्रेम संबंध के चलते युवक पर हमला, पेट और पीठ में घोंपा चाकू, देखें वायरल हुआ वीडियो