बिलासपुर

बिना अनुमति के चुनाव प्रचार में दौड़ रही बोलेरो की गयी जब्त

सख्ती: जांचने का चल रहा अभियान
less than 1 minute read
Bolero seized in the election campaign without permission
बिना अनुमति के चुनाव प्रचार में दौड़ रही बोलेरो की गयी जब्त

बिलासपुर. पचपेड़ी पुलिस ने उडनदस्ता प्रभारी की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने निर्वाचन आयोग से अनुमति लिए बिना भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के आरोप में बोलेरो वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। वाहन चालक पर धारा १८८, १७१ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत आपराध दर्ज कर बोलेरो वाहन को जब्त किया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार ९ नवम्बर को मस्तूरी विधानसभा ३२ में गश्त पर निकले उडनदस्ता प्रभारी आशुतोष डडसेना को ग्राम रहटाटोर में एक बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी ०४ केपी ३९४१ दिखाई दिया। वाहन में ४ अन्य लोग भी बैठे थे जो भाजपा का चुनाव प्रचार कर रहे थे। उडनदस्ता प्रभारी आशुतोष डडसेना ने वाहन रुकवा कर पूछताछ की तो चारों व्यक्यिों के पास से फाइल बूथ लेबल की जानकारी से संबंधित दस्तावेज भी रखे हुए थे। दल प्रभारी ने वाहन चालक और बोलेरो वाहन को पचपेड़ी के सुपुर्द कर कार्रवाई कराने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वाहन चालक चित्रांगन सिंह नेताम पिता कुंभकरण (२२) को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं को छोड़ा वाहन चालक पर हुई जब्ती की कार्रवाई
पचपेड़ी पुलिस ने उडऩ दस्ता प्रभारी आशुतोष डडसेना की शिकायत पर अपराध दर्ज कर बोलेरो वाहन सीजी ०४ केपी ३९४१ को जब्त कर लिया व चालक चित्रांगन सिंह पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। लेकिन वाहन में बैठकर प्रचार प्रसार कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छोड़ दिया।
बिना अनुमति के लिए कर रहे थे प्रचार प्रसार
बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी १० केपी ३९४१ के प्रचार प्रसार संबंधी कोई दस्तावेज निवार्चन आयोग को नहीं सौंपा था। बिना अनुमति आयोग को सूचना दिए बिना ही प्रचार करने के पुष्टि होने के बाद चुनाव आयोग कार्रवाई कर रहा है।

Published on:
12 Nov 2018 04:45 pm