6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वारदात: प्रेमी ने टंगिया से की प्रेमिका की हत्या

कारण तलाश रही पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 12 Nov 2018, 4:06 PM IST

Wardat: Boyfriend murdered girlfriend of Tangiya

वारदात: प्रेमी ने टंगिया से की प्रेमिका की हत्या

बिलासपुर. रविवार की सूबह मस्तुरी के ग्राम खपरी में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की टंगिया मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना उस समय हुई जब प्रेमिका अपनी सहयोगी के साथ खेत में घास काटने गई थी। घाट काटने के दौरान अचानक से उसका प्रेमी पहुंचा और टंगिया से वार कर हत्या कर दी। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में सुबह ८ बजे बिरम बाई कुर्रे (५०) पति स्व भरत लाल गांव के प्यारे लाल पात्रे के खेत के मेड़ में उगी घास को काटने भूरी बाई कुर्रे के साथ गई थी। दोनों घास काट ही रही थी कि अचानक कन्हैया लाल कुर्रे (५५) टंगिया लेकर बिरम बाई के पास पहुंचा और गर्दन व सर पर लगातार तीन वार कर हत्या कर दी। बिरम की हत्या होते भूरी वहां से भाग निकली व गांव के छोटू लाल कुर्रे को घटना की सूचना दी। गांव में हत्या होने की जानकारी लगते ही छोटू गांव के अन्य व्यक्तियों के साथ प्यारे लाल के खेत पहुंचा और फिर मस्तूरी थाने पहुंच मामले की शिकायत दर्ज कराई है। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ शुरु की तो मालूम हुआ कि कन्हैया लाल व मृतका बिरन बाई के बीच पिछले ८ से १० साल से अवैध संबंध था। हत्या किन कारणों से हुई पुलिस जांच के बाद मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।
आरोपी की पत्नी पिछले ८-१० साल से है लापता
कन्हैया लाल कुर्रे का बिरन बाई से अवैध संबंध था। इस कारण कन्हैया की पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। लेकिन गांव वालों ने यह भी बताया कि वह छोड़ गई लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता भी नहीं चला। न तो वह अपने मायके गई और अन्य रिश्तेदारी में उसका कोई पता नहीं चला था।