बिलासपुर

Bomb Threat: जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात मेल से मचा हड़कंप… बम स्क्वॉड तैनात

Bomb Threat: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और बिलासपुर में स्थित जिला न्यायालयों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई।
less than 1 minute read
जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bomb Threat: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और बिलासपुर में स्थित जिला न्यायालयों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह धमकी न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एहतियात के तौर पर दोनों न्यायालय परिसरों को तुरंत खाली कराया गया और वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों सहित आम लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। अचानक की गई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। प्रशासन ने किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए हैं। फिलहाल धमकी भरे ई-मेल की जांच की जा रही है और उसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, जबकि जांच प्रक्रिया लगातार जारी है।

Updated on:
08 Jan 2026 04:33 pm
Published on:
08 Jan 2026 04:33 pm
Also Read
View All
बिलासपुर में जिला पंचायत CEO के खिलाफ बसपा का प्रदर्शन, पंचायत सचिव से जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप

IRCTC Train Cancellation List: 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें कैंसिल, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें लिस्ट

कभी गूंजते थे दांव-पेंच, अब वीरान हैं अखाड़े… पहलवानों की कमी से बिलासपुर में टूटी 100 साल पुरानी परंपरा

रास्ता पूछा तो चाकू निकालकर बोला धावा, बिलासपुर में सीयू के सहायक प्राध्यापक से लूट, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा घोटाले ने तहसील की बिगाड़ी व्यवस्था, स्टाफ कम पड़ा तो पटवारी को मिली नई जिम्मेदारी