बिलासपुर

CG ELECTION 2018 : 15 साल से सत्ता न मिलने पर मछली की तरह छटपटा रही है कांग्रेस : डॉ. रमन सिंह, देखें विडियो

उन्होंने कहा कि पिछले बार हमसे चूक हो गई थी। इसलिए मस्तूरी का विकास 5 साल पिछड़ गया।

less than 1 minute read
CG ELECTION 2018 : 15 साल से सत्ता न मिलने पर मछली की तरह छटपटा रही है कांग्रेस : डॉ. रमन सिंह, देखें विडियो

बिलासपुर. बिना सत्ता के कांग्रेसी 15 साल तक मछली की तरह छटपटा रहे हैं। पहले वे सीडी बनाकर सरकार को अपदस्थ करने का प्रयास किया तो खुद की सीडी बन गई। मुख्यमंत्री मस्तूरी के ग्राम जोंधरा में सभा को संबोधित करते हुए कही। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में आम सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने जनता को कभी भी खंडित नहीं किया है।न कभी लड़ाई-दंगा करवा है। मैंने तो शांति और विकास का छत्तीसगढ़ चाहता हंू। उन्होंने कहा कि पिछले बार हमसे चूक हो गई थी। इसलिए मस्तूरी का विकास 5 साल पिछड़ गया।

इसलिए हमने इस बार पढ़े-लिखे और होशिया आदमी को इस बार मस्तूरी का विधायक प्रत्याशी चुना है। मेरी आपस से अपील है कि आप डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को भारी मतों से विजयी बनाए। डॉ. रमन सिंह बिलाईगढ़ से सीधे ग्राम जोंधरा पहुंचे थे। सभा को संबोधित करने के बाद मुंगेली जिले के ग्राम जरहागांव पहुंचेगे। शाम को रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मस्तुरिया को दी श्रद्धांजलि : डॉ. रमन सिंह प्रसिद्ध लोक गायक लक्ष्मण मस्तुरिया को उनकी सुप्रसिद्ध गीत मोर संग चलवं गा गीत को गाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण मस्तुरिया जनकवि थे। उनके जैसा लोक गायक अब दोबारा पैदा नहीं होगा।
पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षदों ने भाजपा में किया प्रवेश : इस दौरान नगर पंचायत मल्हार के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पार्षदों और अपने समर्थकों के साथ सीएम डॉ. रमन के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया।

Updated on:
04 Nov 2018 04:46 pm
Published on:
04 Nov 2018 04:45 pm
Also Read
View All