बिलासपुर

CG Cabinet Minister: कैबिनेट मंत्री के नामों पर क्या खत्म हुआ सस्पेंस? केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन ने दिए संकेत, कही ये बात

CG Cabinet minister: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू साय कैबिनेट विस्तार पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर से एक विधायक का मंत्री बनना लगभग तय है। पार्टी ने उनके कामों को देखा है..
2 min read
CG Cabinet minister

CG Cabinet Minister: प्रदेश में दो नए कैबिनेट मंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच दावे भी सामने आ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू साय कैबिनेट विस्तार पर बयान दिया है। मंत्री ने कहा है कि बिलासपुर से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। वो है अमर अग्रवाल। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि विधानसभा, लोकसभा चुनाव की तरह भाजपा को निकाय चुनाव में भी जीत मिलेगी। रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है क्योंकि प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं को प्रदेश की डबल इंजन सरकार पूरा कर रही है।

CG Cabinet Minister: दो मंत्री पद खाली और दो लगभग तय?

साय कैबिनेट में दो विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। ऐसे में पहला नाम वर्तमान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव का नाम सामने आ रहा है। क्योंकि उन्हें अब प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। ऐसे में कहा यह जा रहा है कि उनका मंत्री बनना लगभग तय है। वहीं दूसरा नाम केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया है। बता दें कि दोनों नामों का लेकर लंबे समय से चर्चा हैै। वहीं ऐलान से पहले कोई न कोई मंत्री या पदाधिकारी ले रहे हैं। वहीं जो संकेत मिल रहे हैं कि इन दोनों को ही कैबिनेट में मौका मिल सकता है। फिलहाल अभी इंतजार करना होगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कही ये बात

भक्त माता कर्मा का डाक टिकट जारी करने के लिए नोटिफिकेशन होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि देशभर में साहू समाज में हर्ष का माहौल है। सिर्फ 10 दिनों में साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की डाक टिकट जारी होने के बाद शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए शहरी विकास केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि यह साहू समाज के लिए गौरव की बात है। साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा ने जगन्नाथ तक की यात्रा की थी।

भूपेश बघेल सत्ता में नहीं, इसलिए तिलमिला रहे

बस्तर में पत्रकार की हत्या मामले में सवाल पर साहू ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। निकाय चुनाव टालने के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अपने गिरेबान में झांक कर देखें। सत्ता में नहीं है तो तिलमिला रहे हैं। उन्होंने अपने बड़े नेताओं को भी नहीं छोड़ा और ढाई -ढाई साल के मुख्यमंत्री के मामले में कांग्रेस के नेताओं से भी उन्होंने झूठ बोला।

यही कारण है कि पूर्व की कांग्रेस सरकार को जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में चार सीटों में से तीन सीट वाले प्रभार में उन्होंने भाजपा को जीत दिलाई अब उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें प्रभारी बनाया गया है, दिल्ली में भी साहू समाज के लोग अधिक संख्या में हैं और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Updated on:
05 Jan 2025 01:31 pm
Published on:
05 Jan 2025 01:30 pm