बिलासपुर

CG College Admission: फर्स्ट ईयर में प्रवेश की पहली सूची जारी, इस बार साइंस में 83% तक गया कटऑफ, देखें List

CG College Admission: सभी कॉलेजों के यूजी/पीजी कोर्सेज के 54 हजार से अधिक सीटों के लिए करीब 80 हजार छात्र-छात्रों ने आवेदन किया है। पहले लिस्ट के आधार पर पात्र छात्र 8 जुलाई तक एडमिशन ले सकेंगे।

2 min read

CG College Admission: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय ने अपने अधीनस्थ 125 कॉलेजों में फर्स्ट ईयर में एडमिशन के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। सबसे अधिक बीएससी मैथ्स और बीएससी बायो ग्रुप के लिए कटऑफ औसतन 83 प्रतिशत तक गया हैं। पहले लिस्ट के आधार पर पात्र छात्र 8 जुलाई तक (CG College Admission) एडमिशन ले सकेंगे। इसके बाद दूसरी कटऑफ लिस्ट 9 जुलाई को जारी की जाएगी। गौरतलब है कि सभी कॉलेजों के यूजी/पीजी कोर्सेज के 54 हजार से अधिक सीटों के लिए करीब 80 हजार छात्र-छात्रों ने आवेदन किया है।

CG College Admission: मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राएं 8 तक ले सकेंगे एडमिशन

टॉप कॉलेजों में सीटें

माता सबरी गर्ल्स कॉलेज- 440

जेपी वर्मा कॉलेज- 1380

सीएमडी कॉलेज- 1540

साइंस कॉलेज- 570

एसबीटी कॉलेज-560

डीपी विप्र कॉलेज-1390

बिलासा गर्ल्स कॉलेज- 1280

बिलासा गर्ल्स डिग्री कॉलेज

बिलासा आटोनॉमस कॉलेज में फर्स्ट ईयर के विभिन्न कोर्सेज में छात्रों का उत्साह चरम पर है। बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के लिए 370 सीटें उपलब्ध हैं और 490 पंजीकरण हुए हैं। बी.एससी. बायोलॉजी में 660 सीटें हैं और 2691 पंजीकरण हुए हैं, जबकि बी.एससी. मैथ्स में 280 सीटें हैं और 618 पंजीकरण हुए हैं। बी.कॉम (CG College Admission) में 250 सीटें हैं और 516 पंजीकरण हुए हैं। बीबीए और बी.सी.ए. में भी क्रमश: 30 और 50 सीटों के मुकाबले 42 और 77 पंजीकरण हुए हैं।

ई-राघवेंद्र राव साइंस कॉलेज

यहां बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (बायो ग्रुप) के लिए 310 सीटों के लिए 2435 पंजीकरण हुआ है। बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर (मैथ्स ग्रुप) के लिए 370 सीटें हैं और 1118 पंजीकरण हुए हैं। बीसीए. प्रथम सेमेस्टर के लिए 95 सीटें हैं और 125 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

CG College Admission: कटऑफ सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी

बॉटनी-जूलॉजी-केमेस्ट्री - 82.8, 80.4, 62.4, 61.4

जियोलॉजी-जूलॉजी-केमेस्ट्री - 86.6, 83.2, 78.2, 65.6

माइक्रो बायोलॉजी- बॉटनी-केमेस्ट्री - 87.2, 83.2, 81.6, 68.6

माइक्रो बायोलॉजी- जूलॉजी-केमेस्ट्री - 86.6, 82.8, 78.2, 67.4

फिजिक्स-केमेस्ट्री-मैथ्स - 84, 81.4, 75, 59.6

फिजिक्स-सीएस-मैथ्स - 82.4, 80.2, 74.6, 66.2

फिजिक्स-जियोलॉजी-मैथ्स - 85.6, 81.8, 76, 56.2

फिजिक्स-आईटी-मैथ्स - 78.2 , 74.5, 69.8, 56.2

बीसीए - 73, 65.2, 41.4, 47.17

बायो टेक्नोलोजी-जूलॉजी-केमेस्ट्री - 92.2, 86.73, 82, 72

बायो टेक्नोलॉजी-बायो-केमेस्ट्री - 89, 84.5, 83, 74.4

Updated on:
06 Jul 2024 07:52 am
Published on:
05 Jul 2024 01:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर