बिलासपुर

CG Crime: मां ने की दूसरी शादी, साथ रहने से नाराज बेटे ने सौतेले पिता पर धारदार हथियार से किया हमला

CG Crime: प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी ऋषि रजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2024, 7:10 AM IST
CG Crime

CG Crime: घर खाली करने के विवाद में आरोपी ने पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले से घायल पीड़ित को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। प्रार्थी विशु खांडे पिता मनोज खांडे (18) अमेरी निवासी ने सकरी थाने में आरोपी ऋषि रजक पिता मनमोहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

प्रार्थी ने बताया कि सुभाष भार्गव 6 साल पहले शकुंतला रजक को पत्नी बनाकर उसके ही घर में ग्राम अमेरी में रहता है। शकुंतला भी वहीं रहती है। शकुंतला के साथ ही उसके पूर्व पति मनमोहन के तीन बेटे शुभम, आनंद व ऋ षि भी रहते हैं। जिसको लेकर आरोपी ऋषि रजक, प्रार्थी के बड़े भाई पीड़ित सुभाष भार्गव से आए दिन कहता था कि वो उसकी मां के घर में मत रहे।

इसी बात को लेकर विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी देता रहता। मंगलवार को प्रार्थी को पता चला कि उसके भाई सुभाष पर आरोपी ऋषि ने हमला कर दिया है जिससे सुभाष को गंभीर चोट आई है। प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी ऋषि रजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
7 Jun 2024, 7:10 AM IST
Published on: