2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran War News: दुबई में मिसाइल हमलों से हड़कंप, बिलासपुर की नेहा झा हर पल वीडियो कॉल से ले रही भाई की सलामती की खबर, स्कूल‑कॉलेज बंद

Israel-Iran War News: पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब अरब देशों में बसे भारतीय परिवारों पर भी साफ दिखने लगा है।

2 min read
Google source verification
बहन की हर पल वीडियो कॉल पर टिकी निगाहें (फोटो सोर्स- पत्रिका)

बहन की हर पल वीडियो कॉल पर टिकी निगाहें (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Iran War News: पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब अरब देशों में बसे भारतीय परिवारों पर भी साफ दिखने लगा है। युद्ध की आशंका के बीच वहां रहने वाले लोगों की सलामती को लेकर भारत में उनके परिजन बेचैन हैं। शनिवार से ही व्हाट्सएप वीडियो कॉल, मैसेज और फोन कॉल के जरिए खैरियत पूछने का सिलसिला लगातार जारी है। कई परिवार मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना कर हालात सामान्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला बिलासपुर के वैशाली नगर से सामने आया है। यहां रहने वाली नेहा झा अपने भाई से लगातार संपर्क में हैं, जो दुबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में नेशनल हेड के पद पर कार्यरत हैं। बीते एक दिन में नेहा ने बीसियों बार वीडियो कॉल और मैसेज कर भाई की सलामती की जानकारी ली।

पहली बार मिसाइल हमला देखा

नेहा झा ने बताया कि उनके भाई प्रशांत कुमार के अनुसार दुबई में हालात सामान्य नहीं हैं। ‘दुबई के इतिहास में पहली बार मिसाइल हमला देखने को मिला। जिस होटल में मिसाइल गिरी, वहां दो दिन बाद इफ्तार पार्टी में शामिल होना था। जिंदगी में पहली बार इतने करीब से मिसाइल गिरते देखा,’ उन्होंने बताया। अब तक 4-5 हमलों जैसी तेज आवाजें सुनाई दे चुकी हैं, जिससे लोग दहशत में हैं।

सुनसान सड़कें, सब कुछ बंद, घरों में रहने के निर्देश

प्रशांत के मुताबिक, जो सड़कें 24 घंटे भीड़ से भरी रहती थीं, वहां आज एक भी वाहन नजर नहीं आया। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने अगले आदेश तक लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए हैं।

दुआओं में सिमटी उम्मीद, हालात सामान्य हों जल्द

युद्ध के साये में जी रहे भारतीयों और उनके परिजनों की उम्मीद अब सिर्फ शांति पर टिकी है। हर कॉल के साथ यही दुआ है कि हालात जल्द सामान्य हों और अपनों की जिंदगी सुरक्षित रहे।