1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: प्रेमी के घर फांसी पर मिली युवती, युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का FIR दर्ज

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार की रहने वाली युवती का शव उसके प्रेमी के घर फांसी पर लटका मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: प्रेमी के घर फांसी पर मिली युवती, युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का FIR दर्ज(photo-patrika)

CG News: प्रेमी के घर फांसी पर मिली युवती, युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का FIR दर्ज(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार की रहने वाली युवती का शव उसके प्रेमी के घर फांसी पर लटका मिला। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश जारी है।

CG News: मेले के बहाने घर से निकली, प्रेमी के घर पहुंची

मल्हार निवासी मल्लिका कुर्रे मंगलवार को मेला देखने के नाम पर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद धनगंवा निवासी राजू लहरिया ने युवती के परिजनों को फोन कर बताया कि वह उसके घर पर है और परिवार वाले आकर उसे ले जाएं। परिजनों के इनकार के बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश दी, लेकिन युवती घर लौटने को तैयार नहीं हुई।

दो दिन बाद कमरे में लटकी मिली लाश

गुरुवार रात युवक और उसके परिजन भोजन के बाद सो गए। शुक्रवार सुबह युवती का शव कमरे के रोशनदान में फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

परिजनों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। रात में मल्हार चौकी के सामने जमकर हंगामा हुआ। अधिकारियों की समझाइश के बाद शनिवार को परिजन शांत हुए और युवती का अंतिम संस्कार किया गया।

आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म का केस

पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और आरोपित की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।