
श्रीसत्य साई बाबा की जन्मोत्सव शताब्दी ( Photo Patrika )
नगर की आध्यात्मिक व सेवा कार्यों में अग्रणी श्रीसत्य साईं सेवा समिति दुर्ग ने भगवान श्रीसत्य साई बाबा के जन्मोत्सव शताब्दी वर्ष में रक्तदान शिविर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित किया। समिति के मेडिकल कॉर्डिनेटर दिलीप ठाकुर ने बताया कि शिविर में समिति के युवा साई भक्त, छत्रपति इंजीनियरिंग कॉलेज व कल्याण कॉलेज के छात्रों ने रक्तदाता की भूमिका निभाई।
रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व मुय चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी. मेश्राम, विशेष आमंत्रित अथिति जिला सर्वेलेंस नोडल अधिकारी डॉ. सीबीएस. बंजारे, रक्त कोष अधिकारी डॉ. मिथिलेश पारकर, नर्सिंग होम नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण दो ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. वैष्णव, काउंसलर टीएस एंथोनी, नर्स सती, तरुणा सुपरवाइजर, रूपेश, टेक्नीशियन खिलावन, अदिति, मीनाक्षी, अंशु, हिमांशु, माला आदि समिति के सदस्य उपस्थित थे। समिति के सदस्यों में निवास राव, सौरव पांडे, नवीन त्रिपाठी, सीताराम ठाकुर, प्रशांत डोंगावकर, हरिश्चन्द्र ठाकुर, सुशीला साहू, अन्नपूर्णा राव, पूजा साहू, रंगदमन राजपूत, मनोज साहू, वी. कृष्णा राव, देव कुमार साहू, गौरव सिंह ठाकुर, बीके. साहू, राजू सोनी, अरविंद राव, हरिश्चन्द्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे।
इसमें छत्रपति कॉलेज से छात्र छात्राएं दीक्षा साहू, हिमांशु मंडावी, निहाल सोनी, प्रिंस साह, गुनीता साहू, यश बर्मन, अनुराग, शुभम चंद्राकर ने रक्तदान किया। शिविर में 25 यूनिट रक्तदान हुआ। आयोजन समिति ने साधुवाद देते हुए रक्तदाताओं का आभार जताया।
Updated on:
22 Nov 2025, 4:28 PM IST
Published on:
4 Jun 2024, 10:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.