बिलासपुर

CG Crime News: बैंक में घुसकर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई, 3 बदमाशों ने की गाली-गलौज फिर…देखें CCTV फुटेज

Bilaspur Crime News: बिलासपुर में बैंक में घुसकर मैनेजर और उसके साथी के साथ मारपीट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2024, 2:25 PM IST
CG Crime News

Crime News: स्टेट बैंक तखतपुर शाखा में घुसकर कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बैंक कर्मचारियों के परिवार वालों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे थे। यह पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

स्टेट बैंक तखतपुर शाखा के प्रबंधक अंकित भूषण लाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे बैंक के क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश जायसवाल बैंक का काम कर रहे थे।

इसी दौरान केबिन में घुसकर शाखा के ऋ ण धारक लाभम तोंडे व उसके साथी विकास भारद्वाज, बेनिस भारद्वाज ने प्रेम प्रकाश से ऋ ण संबंधित जानकारी मांगी। इससे पहले कि वे जानकारी दे पाते, तीनों नशे में धुत आरोपी गालियां देने लगे। आरोपियों ने बैंक कर्मचारियों को जान से मारने व उनके परिजनों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। मना करने पर वे बैंक कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। ब्रांच मैनेजर की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। थाना तखतपुर की पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
23 Jul 2024, 2:25 PM IST
Published on: