बिलासपुर

CG Crime News: बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, मीटर बायपास कर रहे 38 उपभोक्ता धराए, 7 लाख से अधिक का बिल जारी

Crime News: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को कोटा क्षेत्र और बिलासपुर के खमतराई में सघन जांच की गई।
less than 1 minute read
Chhattisgarh News
बिजली (Photo Patrika)

CG Crime News: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को कोटा क्षेत्र और बिलासपुर के खमतराई में सघन जांच की गई। संयुक्त कार्रवाई में 38 लोगों को मीटर बायपास और सीधे लाइन से बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 7 लाख रुपये से अधिक का बिल जारी किया गया है।

अभियान कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बष्ट के मार्गदर्शन में चलाया गया। बिलासपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े के नेतृत्व में कार्यपालन अभियंता एन.पी. सिंह की टीम ने कोटा उपसंभाग में कार्रवाई की, जबकि खमतराई क्षेत्र में कार्यपालन अभियंता अनुपम सरकार की टीम ने मोर्चा संभाला। जांच के दौरान कुल 354 कनेक्शनों की जांच की गई। इनमें कोटा क्षेत्र में 16 और खमतराई में 22 लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया।

विभागीय कार्रवाई के साथ ही दर्ज होगी एफआईआर

करीब 64 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने अलग-अलग इलाकों में एक साथ दबिश दी। टीम में सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और तकनीकी कर्मचारी शामिल रहे। अधीक्षण अभियंता सुरेश जांगड़े ने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में विभागीय कार्रवाई के साथ पुलिस में भी प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। बिजली चोरी अब महंगी साबित होगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त दंड भुगतना पड़ेगा।

Published on:
02 Mar 2026 01:33 pm