बिलासपुर

CG Crime News: पर्स चोरी के शक में दो पक्षों के बीच बवाल, महिलाओं ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा… मची अफरा-तफरी

Crime News: बिलासपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रिवर व्यू संडे मार्केट में रविवार शाम पर्स चोरी के संदेह को लेकर जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।

2 min read
महिलाओं ने की हाथापाई (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Crime News: बिलासपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित रिवर व्यू संडे मार्केट में रविवार शाम पर्स चोरी के संदेह को लेकर जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, राजीव गांधी चौक के पास रहने वाले नरेंद्र तेंदुलकर (32) संडे मार्केट में बैग की दुकान लगाते हैं, जहां उनकी पत्नी भी उनके साथ रहती हैं। रविवार शाम करीब 7 बजे चंद्रकुमार अपनी पत्नी के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे। इस दौरान चंद्रकुमार की पत्नी बैग देख रही थी, तभी दुकानदार की पत्नी को संदेह हुआ कि उसने एक बैग अपने थैले में रख लिया है।

ये भी पढ़ें

Crime News: सत्ता की हनक? पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने कार से ठेले को मारी टक्कर, बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, थाने में भी किया हंगामा

बढ़ता गया विवाद, युवक-युवतियों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए

घटना के दौरान दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच भी जमकर हाथापाई हुई। वीडियो में देखा गया कि पहले बहस होती है, फिर दोनों ओर से युवक-युवतियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं। कुछ ही देर में अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे विवाद और बढ़ गया।

शक से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में बदला मामला

दुकानदार की पत्नी द्वारा पूछताछ किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान चंद्रकुमार और उसकी पत्नी आक्रोशित हो गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। नरेंद्र तेंदुलकर ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

बाजार में अफरा-तफरी, लोग बनाते रहे वीडियो

मारपीट के दौरान संडे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। खरीदार अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। वहीं कई लोग पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। दुकानदार नरेंद्र तेंदुलकर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चंद्रकुमार के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. बाइक शोरूम में ग्राहक और संचालक के बीच हुई जमकर मारपीट, देखें Video- रामानुजगंज थाना क्षेत्र के लरंग साय चौक स्थित हीरो बाइक शोरूम में लेन-देन को लेकर विवाद हाथापाई में बदल गया। जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक अपनी पुरानी बाइक को एक्सचेंज कर नई हीरो बाइक लेने आया था। पैसों के लेन-देन को लेकर ग्राहक और शोरूम संचालक के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है… पूरी खबर पढ़े
Published on:
24 Mar 2026 06:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर