बिलासपुर

CG Election 2023 : टिकट मिलने की जानकारी हुई तो दौड़तेे-भागते नामांकन फार्म लेने पहुंचे BJP प्रत्याशी

CG Election 2023 : भाजपा ने बुधवार को प्रदेश की 4 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की।

less than 1 minute read
CG Election 2023 : टिकट मिलने की जानकारी हुई तो दौड़तेे-भागते नामांकन फार्म लेने पहुंचे BJP प्रत्याशी

बिलासपुर। CG Election 2023 : भाजपा ने बुधवार को प्रदेश की 4 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। बेलतरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद सुशांत शुक्ला दोपहर करीब डेढ़ बजे नामांकन फार्म लेने दौड़ते भागते कलेक्टोरेट पहुंचे और नामांकन फार्म लिया।

बतादें कि बेलतरा से सुशांत शुक्ला का नाम सामने आने के बाद यहां से दावेदारी करने वाले भाजपा नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई है। इससे पहले संगठन की ओर से सुशांत को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया था। प्रवक्ताओं की सूची में जिले से हर्षिता पांडेय और सुशांत शुक्ला का ही नाम था।

यह भी पढ़ें : cg election 2023 3 : कवर्धा और पंडरिया में छह करोड़पति उम्मीदवार... AAP के खड़गराज और BJP की भावना बोहरा सबसे अमीर प्रत्याशी

नामांकन फार्म लेने के बाद सुशांत ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वे पूर्व नेता दिलीप सिंह जूदेव और बद्रीधर दीवान के बेलतरा के लिए किए विकास कार्यों को और आगे बढ़ाएंगे। विधायक रजनीश सिंह का टिकट कटने के सवाल उन्होंने पर कहा कि वे उनके अभिभावक जैसे हैं। उनके सहयोग से एक बार फिर इस सीट पर भाजपा का परचम लहराएंगे।

Published on:
26 Oct 2023 04:06 pm
Also Read
View All