बिलासपुर

CG News: डीजे बजाने को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच विवाद, एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR

CG News: दोनों पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मस्तूरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2024, 7:29 AM IST
CG News

CG News: शादी में डीजे पर नाचने के दौरान बाराती और ग्रामीणों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष पंहुचा थाने। पहले पीड़ित पक्ष से जमशेद डहरिया पिता जगजीवन डहरिया (23) ग्राम देवगांव निवासी ने बताया कि उसके जीजा बद्री प्रसाद नवरंग की लड़की राजकुमारी नवरंग की शादी हिर्री के सुभाष कुर्रे के साथ हो रही थी। जिसके लिए बाराती पक्ष हमारे ग्राम देवगांव में ग्राम हिर्री से बारात लेकर आए थे।

प्रार्थी ने बताया कि गांव के ही अटल चौक के पास बारातियों द्वारा डीजे बजाकर नाच रहे थे और वह और उनके अन्य साथी रोड किनारे खड़ा होकर देख रहे थे। उसी समय बारातियों में दूल्हे का भाई एवं अन्य दो तीन बाराती अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे।

CG News: बारातियों के बीच जाकर नाचने लगे

वहीं दूसरे पक्ष से प्रार्थी सुभाष कुर्रे पिता राजेन्द्र कुर्रे(22) हिर्री निवासी ने बताया कि बारात के दौरान ग्राम देवगांव अटल चौक के पास डीजे बजवा रहा था जिसमें मेरे साथ मेरे गांव से आए बाराती लोग नाच रहे थे। लेकिन इसी बीच ग्राम देवगांव के लड़के बारातियों के बीच में घुसकर नाचने लगे और बारातियों के साथ झगड़ा विवाद मारपीट करने लगे। दोनों पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मस्तूरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
24 May 2024, 7:29 AM IST
Published on: