14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: तालाब में मछली समझकर खींचा जाल, निकला 7-8 फीट लंबा मगरमच्छ, मछुआरों के उड़े होश

CG News: बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों के जाल में एक मगरमच्छ फंस गया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: तालाब में मछली समझकर खींचा जाल, निकला 7-8 फीट लंबा मगरमच्छ, मछुआरों के उड़े होश(photo-patrika)

CG News: तालाब में मछली समझकर खींचा जाल, निकला 7-8 फीट लंबा मगरमच्छ, मछुआरों के उड़े होश(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों के जाल में एक मगरमच्छ फंस गया। मछुआरों को शुरुआत में लगा कि जाल में कोई बड़ी मछली फंसी है, लेकिन जब जाल बाहर निकाला गया तो उसमें करीब 7 से 8 फीट लंबा मगरमच्छ देखकर सभी हैरान रह गए।

CG News: मछली समझकर खींचने लगे जाल

जानकारी के मुताबिक सुबह कुछ मछुआरे Aatha Beesa Talab में मछली पकड़ने पहुंचे थे। उन्होंने तालाब में जाल डाला और कुछ देर बाद जब उसे खींचा तो उसमें भारी वजन महसूस हुआ। मछुआरों को लगा कि जाल में बड़ी मछली फंस गई है। इसी उत्साह में सभी मिलकर जाल खींचने लगे।

तालाब किनारे लग गई भीड़

जैसे-जैसे जाल बाहर आने लगा, आसपास मौजूद लोगों की उत्सुकता भी बढ़ने लगी। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब किनारे पहुंच गए। हर कोई जाल में फंसे जीव को देखने के लिए उत्सुक नजर आया। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू की तैयारी शुरू की। जब जाल पूरी तरह बाहर निकाला गया तो उसमें मछली नहीं बल्कि करीब 7–8 फीट लंबा मगरमच्छ फंसा हुआ था। यह दृश्य देखकर मछुआरों और ग्रामीणों के होश उड़ गए। वन विभाग की टीम ने सावधानी से मगरमच्छ को जाल से बाहर निकाला और उसे सुरक्षित स्थान पर ले गई। घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।