30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Board Result 2026: टॉप-10 में चमकी मौसमी-लीना व विभा, किसी का सपना IAS तो कोई बनेगी CA, जानें सफलता का राज

CG Board Result 2026: 10वीं के टॉप-10 में जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मौसमी पटेल और लीना साहू ने संयुक्त रूप से 7वां स्थान हासिल किया, जबकि विभा पैकरा 8वें स्थान पर रहीं।

3 min read
Google source verification
मौसमी, लीना व विभा टॉप 10 में (फोटो सोर्स- पत्रिका)

मौसमी, लीना व विभा टॉप 10 में (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बेटियां लगातार सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं। 10वीं के टॉप-10 में जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मौसमी पटेल और लीना साहू ने संयुक्त रूप से 7वां स्थान हासिल किया, जबकि विभा पैकरा 8वें स्थान पर रहीं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। जिले के 37,194 विद्यार्थियों के लिए यह दिन खुशियों और उम्मीदों से भरा रहा। परिणाम जारी होते ही शहर से गांव तक जश्न का माहौल रहा। स्कूलों और घरों में मिठाइयां बांटी गईं और सफल विद्यार्थियों को बधाइयां दी गईं।

CG Board Result 2026: ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा ने भी सबका ध्यान खींचा

गौरतलब है कि इस वर्ष 10वीं में 22,272 और 12वीं में 14,922 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए जिले में 253 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 68 ग्रामीण और 63 शहरी क्षेत्र शामिल थे। परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। कुल मिलाकर, इस वर्ष का बोर्ड परिणाम कई मायनों में खास रहा।जहां छात्राओं ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा ने भी सबका ध्यान खींचा।

12वीं का रिजल्ट (मुख्य आंकड़े)

  • कुल सफलता दर: 79.19%
  • पंजीकृत: 15,312
  • शामिल: 15,172
  • उत्तीर्णं: 11,995

10वीं में ग्रामीण छात्राओं ने मेरिट में बनाई जगह, 12वीं मेरिट से बिलासपुर बाहर

10वीं का रिजल्ट (मुख्य आंकड़े)

  • कुल सफलता दर: 65.30त्न
  • छात्राएं: 70.48त्न, छात्र: 58.76त्न
  • अनुत्तीर्ण: 6,109
  • पूरक: 1,471
  • प्रथम श्रेणी: 7,153
  • द्वितीय श्रेणी: 6,497
  • तृतीय श्रेणी: 618

12वीं मेरिट में नहीं खुला खाता

जहां 10वीं में उपलब्धि रही, वहीं 12वीं में जिले को झटका लगा। इस वर्ष बिलासपुर से एक भी विद्यार्थी प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में जगह नहीं बना सका। हालांकि कुल परिणाम प्रतिशत संतोषजनक रहा।

ग्रामीण बेटियों ने रचा इतिहास

10वीं के टॉप-10 में जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मौसमी पटेल और लीना साहू ने संयुक्त रूप से 7वां स्थान हासिल किया, जबकि विभा पैकरा 8वें स्थान पर रहीं। खास बात यह रही कि तीनों छात्राएं नवीन ओबीसी प्रयास आवासीय विद्यालय, रमतला की हैं। इससे ग्रामीण प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन सामने आया।

भविष्य में आईएएस बनना चाहती है 10वीं में टॉप 7 में आने वाली लीना

सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन के दम पर 10वीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत हासिल करने वाली छात्रा लीना साहू ने अपनी सफलता का राज साझा किया। बातचीत में लीना ने बताया कि नियमित रूप से रोजाना 6 से 8 घंटे पढ़ाई की और हर विषय का समय पर रिवीजन किया, जिससे अच्छे अंक हासिल करने में मदद मिली। जो भी विषय कक्षा में पढ़ाया जाता था, उसे घर आकर दोहराती थी। रोजाना सभी विषयों का रिवीजन करती थी और जो टॉपिक छूट जाता, उसे अगले दिन पूरा करती थी।

आगे मैथ्स लेकर करेंगी पढ़ाई

लीना ने बताया कि 10वीं के बाद वे 11वीं में मैथ्स विषय लेंगी। उनका सपना आगे चलकर ढ्ढ्रस् अधिकारी बनना है, ताकि समाज और देश के लिए कुछ बेहतर कर सकें। लीना के पिता एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी का काम करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। बेटी की सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है।

विभा की सफलता का मंत्र: रटने पर नहीं, विषय को समझने पर किया फोकस

10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.83 प्रतिशत के साथ मेरिट सूची में स्थान बनाने वाली नवीन ओबीसी प्रयास आवासीय विद्यालय की छात्रा विभा पैकरा ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और सही रणनीति को दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए विभा ने कहा कि मेरिट में नाम आने से उन्हें बेहद खुशी हुई है।

बताया कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान कभी भी रटने पर ध्यान नहीं किया, बल्कि हर विषय को समझने की कोशिश की। छोटे-छोटे नोट्स तैयार किए और नियमित रूप से उनका रिवीजन किया। इसके साथ ही उन्होंने पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल किए, जो परीक्षा की तैयारी में बेहद उपयोगी साबित हुए। दोस्तों के साथ पढ़ाई करने से कई विषयों में स्पष्टता आई और आत्मविश्वास बढ़ा।

सीए बनने की चाहत

विभा ने बताया कि वे 11वीं में कॉमर्स विषय का चयन करेंगी और आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (ष्ट्र) बनने का लक्ष्य रखती हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उनका सपना ष्ट्र बनने का रहा है और वे इसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगी। विभा ने परिवार के साथ ही शिक्षकों और दोस्तों को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि सभी ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और सहयोग किया।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग