
पत्रिका @ बिलासपुर . छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसूत्र सत्र के द्वितीय दिवस बुधवार को नगर विधायक शैलेष पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दों को उठाया उन्होंने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव से पूछा कि बिलासपुर जिले कोनी में निर्माणाधीन सुपर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल को कब तक प्रारंभ किया जाएगा ? कितना प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है? शासन द्वारा कितने आवश्यक उपकरणों की खरीदी कर ली गई है एवं कितने उपकरणों की खरीदी करना शेष है ? उक्त अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया कब प्रारंभ की जाएगी और वहां का सेटअप क्या है?
जवाब में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि बिलासपुर जिले के कोनी में निर्माणाधीन सुपर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, बिलासपुर अनुसार 31 जुलाई, 2023 तक पूर्ण होने की संभावना है, निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत अस्पताल प्रारंभ किया जाएगा।