बिलासपुर

CG Panchayat Chunav: ग्रामीणों में लोकतंत्र का उत्साह! बिल्हा ब्लॉक में हुई 75.98% वोटिंग, केंद्रीय राज्य मंत्री ने निभाया अपना फर्ज

CG Panchayat Chunav: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायत बिल्हा क्षेत्र में गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। इस दौरान 75.98 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
2 min read
CG Panchayat Chunav: ग्रामीणों में लोकतंत्र का उत्साह! बिल्हा ब्लॉक में हुई 75.98% वोटिंग, केंद्रीय राज्य मंत्री ने निभाया अपना फर्ज

CG Panchayat Chunav: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद पंचायत बिल्हा क्षेत्र में गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। इस दौरान 75.98 प्रतिशत वोटिंग हुई है। हर वर्ग के लोग मतदान के लिए निकले। अधिकारियों ने भी व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से बिल्हा जनपद के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने भरारी, बेलतरा और पेंड्रीडीह में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। वोटरों की लम्बी कतार अपने मताधिकार का उपयोग करने लगी थी।

कलेक्टर ने उनसे चर्चा की। मतदान दलों से भी मुलाकात कर मतदान प्रतिशत और अन्य जानकारी ली। बिल्हा में स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया। लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया। मतों की गणना भी इन्हीं केंद्रों पर शुरू हो गई है। शुक्रवार तक परिणाम आने की उम्मीद है। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

कुल निर्वाचकों की संख्या

पुरुष - महिला - तृतीय लिंग - योग

121412 - 120733 - 3 - 242148

डाले गए मतों की संख्या

पुरुष - महिला - तृतीय लिंग - योग

91478 - 92498 - 0 - 183976

डाले गए मतों की प्रतिशत

पुरुष - महिला - तृतीय लिंग - योग

75.35 - 76.61 - 0.00 - 75.98

केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू ने सपरिवार अपने गृह ग्राम डिडौंरी में वोट डाला

CG Panchayat Chunav: केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने अपने परिवार के साथ अपने गृह ग्राम डिडौंरी, विकासखण्ड लोरमी जिला मुंगेली पहुंचे जहां पूरा परिवार मतदान केंद्र पर लाइन लगकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान किए।

साहू ने इस अवसर पर कहा, "हमारे लोकतंत्र की मजबूती त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली पर निर्भर करती है। जब हम अपने पंचायत प्रतिनिधियों का चुनाव सही तरीके से करते हैं, तो इससे स्थानीय समस्याओं का समाधान आसान होता है और विकास की दिशा में हम एक मजबूत कदम बढ़ाते हैं।"

साहू ने बताया कि पंचायतों के चुनाव में हर एक वोट की अहमियत है। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के पिता बलदाऊ साहू, पत्नी लीलावती साहू, सुपुत्री हिमानी साहू, पुत्र निखिल साहू, भाई पोषण साहू, टीकम साहू, ताकेश्वर साहू पूरे परिवार ने मतदान किया।

Updated on:
21 Feb 2025 02:20 pm
Published on:
21 Feb 2025 02:18 pm