बिलासपुर

निकाय चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में गुटीय लड़ाई चरम पर, विधायक ने जिलाध्यक्ष को कहा चपरासी, जानें मामला…

CG Politics: जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय पांडे और ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने संयुक्त रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है।

less than 1 minute read

CG Politics: पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के प्रवास के दौरान पार्टी नेताओं के निष्कासन पर नाराजगी जताना कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को भारी पड़ गया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके निष्कासन की अनुशंसा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पत्र लिखा है। इसमें विधायक द्वारा की गई टिप्पणियों को अनुचित और अनुशासनहीनता बताया है।

CG Politics: तुमने मेरे सीने में छुरा घोंपा है: कोटा विधायक

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय पांडे और ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने संयुक्त रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है। इसमें बताया गया है कि 17 फरवरी को पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव का बिलासपुर आगमन हुआ था। इसमें तमाम कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इसमें कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। इसी बीच कोटा विधायक ने ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी पर सार्वजनिक टिप्पणी करते हुए कहा कि 'तुमने मेरे सीने में छुरा घोंपा है' साथ ही उन्होंने मीडिया में बयान दिया कि 'चपरासी, कलेक्टर को निकाल रहे हैं।'

विधायक समर्थकों को टिकट न मिलने पर विरोध का आरोप

CG Politics: पत्र में कहा गया है कि अपनी ही पार्टी के जिलाध्यक्ष के प्रति जनप्रतिनिधि द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करते हुए संगठन के जिला प्रमुख को 'चपरासी' कहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पत्र में यह भी आरोप है कि बिलासपुर नगर निगम चुनाव में विभिन्न वार्डों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव अपने समर्थकों को टिकट दिलाना चाहते थे।

परंतु ऐसा नहीं हुआ तो आरोप है कि विधायक ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया। लिखित शिकायत मिलने के बाद जिलाध्यक्ष (ग्रामीण एवं शहर) द्वारा संबंधितों को प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था।

Updated on:
19 Feb 2025 08:06 am
Published on:
19 Feb 2025 08:05 am
Also Read
View All

अगली खबर