बिलासपुर

CG Rape Case: झाड़फूंक के बहाने विधवा से दुष्कर्म, आरोपी बैगा गिरफ्तार

CG Rape Case: बिलाईगढ़ जिले में थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला से झाड़फूंक के बहाने दुष्कर्म किया गया।

less than 1 minute read
CG Rape Case: झाड़फूंक के बहाने विधवा से दुष्कर्म, आरोपी बैगा गिरफ्तार(photo-unsplash)

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ जिले में थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला से झाड़फूंक के बहाने दुष्कर्म किया गया। पीड़िता चेचक जैसी बीमारी से परेशान थी और इलाज के लिए गांव में आने वाले बैगा रोहित चौहान से संपर्क किया। आरोपी ने झाड़फूंक से बीमारी ठीक करने का दावा किया और विश्वास में लेकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG Rape Case: विधवा से दुष्कर्म

41 वर्षीय रोहित चौहान, जो कि ग्राम बोरसी (थाना कसडोल) का निवासी है, खुद को झाड़फूंक का जानकार बताकर एक विधवा महिला का इलाज कर रहा था। कई दिनों तक इलाज के नाम पर महिला को बहलाया और एक मौके पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।

घटना के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई और फिर बिलाईगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Published on:
15 Jun 2025 04:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर