
Rape Case 2024: शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी महिला की जान-पहचान पिछले साल 28 वर्षीय अभिषेक डहरिया से हुई। दोनों की जान-पहचान प्यार में तब्दील हो गई। इस बीच शादी का प्रलोभन देकर साल भर उसका दैहिक शोषण करता रहा।
इस दौरान पीड़िता ने कई बार शादी करने की बात कही, पर आरोपी हर बार टालता रहा। 18 जुलाई को उसने पीड़िता को मिलने बुलाया । यहां महिला ने फिर शादी का दबाव बनाया, इस पर आरोपी ने उससे मारपीट की।
19 जुलाई को महिला के घर आकर आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए मारपीट की। इस पर पीड़िता ने संबंधित थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महज 3 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।