बिलासपुर

CG Sthapna Diwas 2024: राज्य स्थापना दिवस पर दीपोत्सव का हुआ आयोजन, 10 हजार दीयों से जगमगाया बिलासपुर का रिवर व्यू

CG Sthapna Diwas 2024: बिलासपुर में रजत जयंती वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में पूरे जिले में राज्य स्थापना दिवस की खुशियां दीयों की रोशनी से मनाई गईं।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2024, 1:34 PM IST
cg news

CG Sthapna Diwas 2024: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रजत जयंती वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में पूरे जिले में राज्य स्थापना दिवस की खुशियां दीयों की रोशनी से मनाई गईं। इस मौके पर जिले भर में लोगों ने दीप जलाकर राज्य स्थापना दिवस की खुशियां मनाई। इस बीच सबसे खास नजारा शहर के अरपा रिवर व्यू में देखने को मिला।

CG Sthapna Diwas 2024: 10 हजार दीपों की श्रृंखला से जगमगाया रिवर व्यू

CG Sthapna Diwas 2024: इस बीच सबसे खास नजारा शहर के अरपा रिवर व्यू में देखने को मिला। अरपा रिवर व्यू में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में 10 हजार दीपों की श्रृंखला से जगमगाते दृश्य ने सभी का मन मोह लिया। कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी व शहरवासी इस आयोजन में शामिल हुए और दीप जलाकर राज्य स्थापना दिवस का उत्सव मनाया।

CG Sthapna Diwas 2024: जहां दस हजार दीपक एक साथ जलाए गए। इसके अलावा पांच नवंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय राज्योत्सव मनाया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध लोक गायिक मैथिली ठाकुर अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहेंगी।

CG Sthapna Diwas 2024: रंगोली में दिखा आकर्षक छत्तीसगढ़

दीपक जलाने के साथ ही रिवर व्यू में रंगोली से हमर छत्तीसगढ़ की थीम पर राज्य की आकृति भी उकेरी गई। इस बार 4 से 6 नवंबर तक मनाया जाएगा राज्योत्सव। इस बार राज्य स्थापना दिवस 4 नवंबर से 6 नवंबर तक चलेगा। बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में भी 5 नवंबर की शाम जिला स्तरीय राज्योत्सव मनाया जाएगा।

कलेक्ट्रेट और टाउन हाल में आकर्षक रोशनी

इस विशेष मौके पर जिला कार्यालय और ऐतिहासिक टाउन हॉल में भी आकर्षक रोशनी की गई है। इसके अलावा जिला पंचायत भवन में भी दीप जलाकर राज्य निर्माण दिवस मनाया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सीईओ आरपी चौहान सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्टर अवनीश शरण ने राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी और आगामी राज्योत्सव में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के नए सोपान गढ़ रहा है और अपने साथ बने अन्य राज्यों से आगे बढ़ते हुए गौरवशाली 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

Updated on:
2 Nov 2024, 1:34 PM IST
Published on: