CG Train Cancelled: बिलासपुर जिले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रहे चौथी लाइन निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रहे चौथी लाइन निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन पर प्री-नॉन/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इस दौरान ट्रेन संचालन पर व्यापक असर पड़ेगा।
रेलवे द्वारा बिलासपुर-चांपा सेक्शन के अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पहले किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब इसे 11 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच पूरा करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग जैसे तकनीकी कार्य भी किए जाएंगे, जिसके चलते रेल संचालन प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों के समय, मार्ग और संचालन में बदलाव करना पड़ा है।
इस अवधि में बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड के बीच चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। प्रमुख रूप से:
इन ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों, कामकाजी लोगों और छात्रों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ सकती है।
कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा:
यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। इसी क्रम में कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 और 18252/18251) को 11 से 18 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा। इस विशेष व्यवस्था से उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जो नियमित रूप से इस रूट पर यात्रा करते हैं और जिनकी यात्रा रद्द ट्रेनों के कारण प्रभावित हो सकती थी।
इन ट्रेनों के रद्द होने से सबसे ज्यादा असर रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। खासकर बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए यह कार्य जरूरी है, लेकिन फिलहाल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें और वैकल्पिक व्यवस्था के साथ यात्रा की योजना बनाएं।