बिलासपुर

CG Train Cancelled: कोरबा-रायपुर मेमू व रायपुर-बिलासपुर पैंसेजर रद्द, यात्री होंगे परेशान..

CG Train Cancelled: बिलासपुर जिले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन के रायपुर मंडल के अंतर्गत इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने चार गाड़ियों को प्रभावित कर दिया है।

less than 1 minute read
Feature image

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन के रायपुर मंडल के अंतर्गत इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने चार गाड़ियों को प्रभावित कर दिया है। रेलवे अफसरों ने बताया कि रायपुर-दुर्ग सेक्शन में सरोना और कुम्हारी के बीच 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 29 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक 26 घंटों का नॉन इंटरलॉकिंग को अपग्रेड करने का काम किया जाएगा।

CG Train Cancelled: यात्री होंगे परेशान...

CG Train Cancelled: जिसके चलते चार ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी। रेलवे प्रबंधन द्वारा इन दिनों लगातार अधोसंरचना के नाम पर ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है। ऐसे में शीतकालीन की छुट्टी के साथ ही नववर्ष में घूमने जाने वालों के लिए इन ट्रेनों के रद्द होने से परेशानी बनी हुई है।

रेलवे ने इससे पहले ही 28 और 31 दिसम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस और 29 दिसम्बर और 1 जनवरी को टाटानगर से रवाना होने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को भी कैंसिल कर दिया है।

इन ट्रेनों को किया रद्द

08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर मेमू 28 दिसंबर को रद्द।

08262 रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर 28 और 29 दिसंबर को रद्द।

08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को बिलासपुर समाप्त होगी।

08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 28 दिसंबर को गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द।

Updated on:
28 Dec 2024 04:20 pm
Published on:
28 Dec 2024 04:18 pm
Also Read
View All
बिलासपुर SSP का बड़ा एक्शन! गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही पर TI अभय सिंह बैस निलंबित

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट

उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं की होगी वतन वापसी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी दान करेंगे एक दिन का वेतन! बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आदेश से मची खलबली

Property Fraud: बिलासपुर में Property Fraud का बड़ा खुलासा, कारोबारी और पटवारी पर फिर, सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप